
8 में से सिर्फ 3 कप्तान ही लगा पाये हैं फिफ्टी
2014 के लोकसभा चुनावों के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल का पहला हिस्सा यूएई में आयोजित किया था। इस दौरान टूर्नामेंट के ज्यादातर मैच अबु धाबी और शारजाह स्टेडियम में खेल गये थे। इन स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन कप्तानों की बात करें तो उनके बल्ले ने वो हल्ला नहीं बोला जिसके लिये वह जाने जाते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यूएई में आयोजित हुए आईपीएल में अब तक 8 में से सिर्फ 3 ही कप्तान अर्धशतक लगा पाए हैं।

इन 3 कप्तानों के नाम रहा है रिकॉर्ड
उल्लेखनीय है कि यूएई में जहां विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे कप्तान फ्लॉप रहे तो वहीं पर मुंबई इंडियंस के लिये रोहित शर्मा, दिल्ली डेयरडेविल्स के लिये दिनेश कार्तिक और राजस्थान रॉयल्स के लिये शेन वॉटसन ही वो कप्तान रहे जिन्होंने यूएई की सरजमीं पर अर्धशथत लगाने का काम किया। आईपीएल 2014 में सबसे पहला अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक के नाम है जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी करते हुए केकेआर के खिलाफ महज 40 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 4 विकेट से जीत दिलाने में कामयाब रहे थे।

वॉटसन और रोहित ने भी मचाया था धमाल
वहीं आईपीएल 2014 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले शेन वॉटसन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में उन्होंने 29 गेंदों में 50 रन की पारी खेलकर टीम को 191 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया था, हालांकि पंजाब की टीम ने इसे 8 गेंद पहले हासिल कर लिया था। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दुबई में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 41 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी। रोहित की इस पारी की बदौलत मुंबई की टीम किसी तरह 141 रनों तक पहुंची लेकिन चेन्नई ने 7 विकेट से ये मैच जीत लिया था।


Click it and Unblock the Notifications
