For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत से सुरक्षित निकले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच, 15 मई तक मालदीव में रहेंगे

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को बायोबबल में हुए कोरोना विस्फोट के चलते बीच में ही रोकना पड़ा जिसके बाद सभी खिलाड़ी एक-एक करके अपने देश लौट रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई सरकार की ओर से भारतीय फ्लाइट पर लगी पाबंदी के चलते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का 15 मई से पहले वापस जाना मुमकिन नहीं है। इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट संघ ने गुरुवार को एक ज्वाइंट प्रेस स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें आईपीएल का हिस्सा रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कोच, कॉमेंटेटर और अंपायर्स के भारत से सुरक्षित निकल जाने की जानकारी दी गई है।

इस प्रेस स्टेटमेंट में सीए और एसीए ने खिलाड़ियों के भारत से सुरक्षित निकलने की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारे देश के खिलाड़ी, कोच, कॉमेंटेटर, अंपायर्स और मैच अधिकारी भारत से सुरक्षित तरीके से निकल गये हैं और मालदीव पहुंचने के अपने रास्ते पर हैं। इस दौरान यह सभी सदस्य मालदीव में ही तब तक रहेंगे जब तक कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार भारत से आने वाले लोगों की यात्रा से बैन नहीं हटा लेता। हमने पहले भी स्पष्ट किया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और एसीए ऑस्ट्रेलियाई सरकार से अपने खिलाड़ियों को लेकर किसी भी तरह की छूट नहीं मांग रहे हैं।

और पढ़ें: IPL 2021 का बीच में ही खत्म हो जाना टीम इंडिया के लिए होगा फायदेमंद, जानें कैसे

सीए और एसीए ने बीसीसीआई को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत से सुरक्षित मालदीव पहुंचाने के लिये धन्यवाद भी कहा है और आईपीएल स्थगित होने के दो दिन के अंदर यह काम करने के लिये आभार भी जताया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना पॉजिटिव पाये गये माइक हसी को लेकर भी जानकारी दी और कहा कि जब तक उनका इलाज चल रहा है वो भारत में ही रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि माइक हसी के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण पाये जाने के बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स की देखरेख में हैं। सीएसके ने माइक हसी को आज (गुरुवार) ही एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली से चेन्नई शिफ्ट किया है जहां पर उनका इलाज होता रहेगा।

और पढ़ें: भारत में IPL आयोजन को लेकर पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेहतर हो सकती थी चीजें

सीए ने इस दौरान यह भी स्पष्ट किया है कि वह बीसीसीआई के साथ परिस्थितियों पर बहुत नजदीकी से नजर बनाये हुए है और माइक हसी तब तक भारत में ही रहेंगे जब तक की वह ऑस्ट्रेलिया लौटने के लिये सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के अलावा न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी भी 10 मई तक भारत में ही रुकने वाले हैं। यह खिलाड़ी 11 मई को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिये इंग्लैंड की उड़ान भरेंगे, जबकि कीवी टीम का एक अन्य ग्रुप अपने देश के लिये पहले ही उड़ान भरेगा।

Story first published: Thursday, May 6, 2021, 15:18 [IST]
Other articles published on May 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+