भारत में IPL आयोजन को लेकर पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेहतर हो सकती थी चीजें
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद मंगलवार को दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग को बीसीसीआई ने अनिश्चितकालीन के लिये स्थगित कर दिया। जिसके बाद से ही भारत में इस लीग के आयोजन और आयोजकों की ओर से की गई चूक को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं। इसी फेहरिस्त में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये खेलने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने पहली बार इसके आयोजन और आयोजकों को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ने का काम किया है।
उल्लेखनीय है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के ही खेमे से वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे जिसकी खबर भी पैट कमिंस के जरिये ही ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को मिली थी। भारत में आयोजित किये गये आईपीएल को लेकर पैट कमिंस का मानना है कि आयोजक चाहते तो कई चीजें बेहतर कर सकते थे।

आयोजक बेहतर तरीके से कर सकते थे आयोजन
पैट कमिंस ने आईपीएल के 13वें सीजन की बात करते हुए कहा कि यूएई में आयोजित हुआ टूर्नामेंट शानदार तरीके से खेला गया था। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी कोरोना वायरस के चलते इस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया था जिसका बाद में आयोजन यूएई में किया गया।
फॉक्स स्पोर्ट्स से बात करते हुए कमिंस ने कहा, ' यूएई में पिछले साल आयोजित किया गया आईपीएल बेहद शानदार था। इस साल बीसीसीआई ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए इसे भारत के कई शहरों में आयोजित करने का फैसला किया। जिस तरह से मैंने चीजें देखीं हैं उसे लेकर मैं यकीन से कह सकता हूं कि आयोजक कई मामलों में बेहतर कर सकते थे।'

आईपीएल के दौरान दो तरह की दुनिया दिख रही थी
पैट कमिंस ने कोरोना वायरस के बाद स्थगित हुए आईपीएल को लेकर कहा कि बायोबबल के अंदर और बाहर दो अलग तरह की दुनिया है लेकिन जब वायरस ने इसमें प्रवेश कर लिया तो इसे स्थगित करना ही सही फैसला था।
उन्होंने कहा,'यह दो बिल्कुल अलग दुनिया हैं जहां पर एक ओर लोग बुनियादी मेडिकल सुविधाओं के लिये संघर्ष करते नजर आ रहे हैं तो वहीं पर हम भाग्यशाली हैं कि हम सुरक्षित माहौल में अपना मनचाहा काम कर रहे हैं। हालांकि यहां पर पहला नैतिक सवाल यह था कि क्या हमें ऐसी परिस्थिति में खेल को जारी रखना चाहिये, लेकिन जब सबने यह कहा कि इससे संघर्ष कर रहे लोगों के जीवन में 3-4 घंटे के लिये ही सही पर मानसिक शांति और मनोरंजन मिलता है तो हमने खेलना जारी रखा। भारत वो देश है जिसने मेरे और हम जैसे खिलाड़ियों के लिये हमेशा अच्छा किया है।'

ग्रुप में अपने देश वापस लौट रहे हैं विदेशी खिलाड़ी
गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के दौरान सोमवार को पहले केकेआर और फिर सीएसके के खेमे से 2-2 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आये जिसके बाद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट जारी रखने का फैसला किया लेकिन जब मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराईजर्स हैदराबाद के खेमे में भी कोरोना पीड़ितों की जानकारी मिली तो बोर्ड ने इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया।
आपको बता दें कि फिलहाल सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इंग्लैंड के 10 खिलाड़ी अब तक वापस जा चुके हैं, वहीं कीवी टीम के सभी खिलाड़ी 2 ग्रुप में वापस लौटेंगे जिसमें से एक ग्रुप विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खेलने के लिये इंग्लैंड जायेगा तो वहीं पर दूसरा ग्रुप न्यूजीलैंड पहुंचेगा। वहीं 15 मई तक ट्रैवल बैन झेल रहे ऑस्ट्रेेलियाई खिलाड़ी फिलहाल मालदीव जा रहे हैं जहां से 10 दिन बाद वो अपने देश के लिये चार्टर्ड प्लेन में वापस लौटेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
