Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया स्मिथ का समर्थन, कहा- आरोप लगाना अपमानजनक

बेंगलुरु। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ एक रोल मॉडल हैं और यह आरोप है कि वो और उनकी टीम ने भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में रिव्यू डिसीजन के दौरान नियम तोड़े , यह अपमानजनक है। ये बयान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से बुधवार को आया।

बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को मैच के दौरान यह आरोप लगाया था कि जब स्मिथ एलबीडब्लू आउट हो गए तो इसके बाद उन्होंने डिसीजन रिव्यू सिस्टम का प्रयोग करने के लिए प्लेयर्स एरिया की ओर देखने लगे। बता दें कि प्लेयर्स किसी फैसले को लेने के लिए नॉन-स्ट्राइकर से बात नहीं कर सकते।

स्मिथ ने कहा कि वो उस वक्त कंफ्यूज हो गए थे लेकिन कोहली ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है और उन्होंने इसकी शिकायत मैच अधिकारियों से कर दी।

वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा जेम्स सुथरलैंड ने कहा कि मैंने पाया है कि स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलियाई टीम और ड्रेसिंग रूम की ईमानदारी पर सवाल खड़ा किया गया है। यह अपमानजनक है।

BCCI ने कहा...

वहीं बीसीसीआई ने इस मामले पर कहा कि मैच का वीडियो कई बार देखने के बाद मामले पर चर्चा हुई और इसके बाद बोर्ड ने विराट कोहली और टीम के साथ खड़े होने का फैसला किया।

बीसीसीआई की ओर से कहा गया कि विराट कोहली एक परिपक्व क्रिकेटर हैं और मैदान में उनका व्यवहार अच्छा रहा है। डीआरएस मामले पर विराट को इलिट अंपायरों के पैनल में मौजूद अंपायर नायजेल लॉन्ग का समर्थन मिला और उन्होंने स्मिथ को पवेलियन जाने को कहा।

बीसीसीआई ने कहा कि आईसीसी को इस मामले में कदम उठने चाहिए साथ ही बोर्ड ने उम्मीद जाहिर की कि बचे दो टेस्ट में टीमें खेल भावना दिखाएंगी।

ये भी पढ़ें: डीआरएस विवाद पर आमने-सामने आए भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+