For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान ने की फ्लॉप होने की बात, अब ऑस्ट्रेलिया ने दिया 'सुपर सीरीज' पर ये जवाब

मेलबर्न, 27 दिसंबर: बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली का चार देशों की सुपर सीरीज का आइडिया इस समय क्रिकेट जगत में छाया हुआ है। पाकिस्तान को जहां यह विचार ज्यादा रास नहीं आया है तो वहीं इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इस मामले पर बीसीसीआई के साथ है। पाकिस्तान दिग्गजों ने तो इस आइडिये को फ्लॉप साबित करार दे दिया है। सुपर सीरीज का तीसरा अहम देश ऑस्ट्रेलिया है जिसने गांगुली के इस विचार का स्वागत किया है।

भारत-इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के अलावा सुपर सीरीज में चौथी टॉप की टीम भी शामिल होगी जिसका फैसला आगे किया जाएगा। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह शानदार सौगात होगी तो वहीं आईसीसी के अन्य सदस्य देश यह मान सकते हैं कि इस कदम से वे अलग-थलग पड़ सकते हैं।

पाक के फ्लॉप घोषित करने के बाद सीए ने किया सीरीज का स्वागत-

पाक के फ्लॉप घोषित करने के बाद सीए ने किया सीरीज का स्वागत-

सुपर सीरीज पर बात करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स ने कहा है कि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली का चार देशों के 'ODI सुपर सीरीज' का आइडिया '' इनोवेटिव '' है। हालांकि कंगारूओं ने अभी यह कहने में जल्दबाजी नहीं की है कि वे सुपर सीरीज का हिस्सा बनने ही जा रहे हैं। गांगुली ने कहा था कि भारत 2021 से शुरू होने वाली वार्षिक एकदिवसीय श्रृंखला में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और एक अन्य शीर्ष क्रिकेट टीम के साथ मुकाबला करेगा। इस सीरीज को आईसीसी के सालाना एक वर्ल्ड टूर्नामेंट आयोजित करने के प्रोग्राम के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

हिंदू होने के नाते हुए गलत बर्ताव पर कनेरिया ने कहा- इंजमाम ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया

सीए के आला अधिकारी ने की गांगुली की तारीफ

सीए के आला अधिकारी ने की गांगुली की तारीफ

रॉबर्ट्स ने कहा, "मुझे लगता है गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद यह संस्था इनोवेटिव (नवाचार) हुई है। अपने बहुत ही कम समय में, केवल कुछ महीनों में, हमने पहले ही भारत को कोलकाता में एक डे-नाइट टेस्ट खेलते हुए भी देख लिया है और अब सुपर सीरीज का सुझाव एक और संभावित नवाचार है।" सीए के सीईओ ने कहा कि वह अगले महीने भारत और बांग्लादेश में भविष्य के क्रिकेट कैलेंडर के बारे में बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया के भविष्य के कार्यक्रम को लेकर बात की थी।

अभी ऑस्ट्रेलिया ने नहीं दी हरी झंडी

अभी ऑस्ट्रेलिया ने नहीं दी हरी झंडी

रॉबर्ट ने यह भी कहा कि हमको बाकी देशों को ऐसे मौके देने चाहिए कि वे अच्छा क्रिकेट खेल सके और अपने राजस्व में बढ़ोतरी कर सकें। "हम अगले साल अफगानिस्तान की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं और विश्व क्रिकेट के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है। आईसीसी के सभी सदस्य देशों के साथ हमारी चर्चा है और वास्तव में उन्हें साझेदार बनाने और दुनिया भर में खेल को बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए हम अपनी भूमिका को गंभीरता से लेते हैं। उपमहाद्वीप पर क्रिकेट कमोबेश एक धर्म है। यह भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका का सबसे पसंदीदा खेल है। हमें प्रयास करने कि हम दुनिया भर के देशों में क्रिकेट को उभरते हुए खेल के तौर पर देखें। "

Story first published: Friday, December 27, 2019, 14:19 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+