बजरंग पुनिया के नाम जुड़ी एक खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय पहलवान
नई दिल्ली। भारतीय पहलवानों की अगर बात करें तो भला बजरंगी भाईजान यानी कि बजरंग पुनिया का नाम कौन भूल सकता है, जिन्होंने एशियन गेम्स के पहले ही दिन भारत को गोल्ड जिताया था। ऐसे में अब उनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल इसी माह बुडापेस्ट में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए 30 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है और इस टीम में कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बजरंग पूनिया ही एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें रैंकिंग दी गई है। बता दें कि इसी माह 20-28 अक्टूबर तक होने वाली इस चैंपियनशिप में बजरंग को 65 किग्रा भारवर्ग में वरीयता दी गई है।
ये भी पढ़ें- INDvsWI: 'विराट' सुरक्षा में फिर हुई भारी चूक, मैदान में पहुंचकर ये प्रशंसक करने लगा कुछ ऐसा, PICS
गौरतलब हो कि रेसलिंग को प्रशंसकों के लिए आसान, एथलीट और कोचेज को प्रत्येक टूर्नामेंट और मैच का प्रभाव समझाने के लिए पिछले साल यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने रैंकिंग प्रणाली की घोषणा की थी। ऐसे में पहली बार इस प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं विश्व संस्था द्वारा जारी रैंकिंग में बजरंग का 45वां अंक है। बता दें कि अभी हाल ही में भारत रत्न पुरस्कार से न नवाजे जाने पर बजरंग पुनिया खासे नाराज हुए थे। वहीं इस मुकाबले को लेकर बजरंग ने कहा कि मैं यहां हालात के साथ तालमेल बनाने के इरादे से पहले आया हूं। उम्मीद है कि मैं स्वर्ण के साथ देश लौटूंगा।
Story first published: Friday, October 12, 2018, 13:39 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
