IPL की तारीफ कर ट्रोल हुए रमीज राजा, पाकिस्तानियों ने रमीज को बताया पैसों का पुजारी
मुम्बई: आईपीएल के खुमार में भारत ही नहीं पाकिस्तान भी डूबा हुआ है और इसी का नजारा देखने को मिला जब कमेंटेटर रमीज राजा ने एक ट्वीट किया। RCB और MI के बीच इस मैच के दौरान रमीज राजा ने रोहित शर्मा की बैटिंग और कोहली-डिविलियर्स की फिल्डिंग की तारीफ कर दी। राजा ने लिखा, 'रोहित की बैटिंग और कोहली-डिविलियर्स को मैदान में श्रेष्ठता साबित करने के लिए लड़ते हुए देखना शानदार क्रिकेट का तोहफा है। 30 गज के घेरे में ये क्लास देखने को मिल रहा है।' फिर क्या था, उनको पाकिस्तानियों ने जमकर ट्रोल किया। पाकिस्तानियों ने कहा कि शर्म नहीं आती है आईपीएल की तारीफ करते हुए।
An absolute cricket delight to see Rohit bat and have Kohli and AB De Villiers fight for supremacy in the field.. some class in the 30 range circle ⭕️
— Ramiz Raja (@iramizraja) April 17, 2018
रमीज राजा जिस मैच की बात कर रहे थे उसमें मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर को हराया था। रोहित शर्मा ने 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी तो कोहली ने भी 62 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली थी फिर भी उनकी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच हार गई थी।
|
पाकिस्तानियों ने रमीज को बताया पैसे के पुजारी
एक यूजर ने लिखा कि कभी पाकिस्तानी खिलाडि़यों की भी तारीफ कर लिया करो, फवाद की तारीफ कर देते, पैसे के पुजारी।
|
पाकिस्तानियों ने कहा कि शर्म नहीं आती
पाकिस्तानियों ने कहा कि शर्म नहीं आती है आईपीएल की करते हुए। वो तुमको तो बुला भी नहीं रहे औऱ तुम उनकी तारीफ कर रहे हो।
|
भारत के दीवाने क्यों हो रहे हैं आप?
वहीं एक औऱ यूजर ने लिखा कि आप भारत के दीवाने हो रहे हैं और भारत वाले हमसे खेलना ही नहीं चाहते हैं।
|
रमीज की कमेंट्री के फैन भी आए
वहीँ कुछ ने ये भी कहा कि वो रमीज की कमेंट्री को आईपीएल में मिस कर रहे हैं। उम्मीद है जल्दी दोनों देशों के बीच सम्बन्ध अच्छे हो जायेंगे
इसके पहले पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास ने मयंक मार्कंडे की तारीफ की थी, लेकिन ऐसा करना उनके देश के क्रिकेट प्रशंसकों को रास नहीं आया। जैनब के ट्विटर अकाउंट पर उन्हें काफी कुछ कहा गया था।
ये भी पढ़ें: स्पिनर मयंक की तारीफ कर बुरी फंसी पाक एंकर, जमकर हुई ट्रोल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
