VIDEO: मैदान पर ऐसा क्या हुआ कि हॉन्गकॉन्ग के ड्रेसिंग रूम में पहुंच गई टीम इंडिया
नई दिल्ली। भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच मंगलवार को एशिया कप का मुकाबला खेला गया था। हॉन्गकॉन्ग के सलामी निजाकत खान (92) और कप्तान अंशुमन रथ (73) ने पहले विकेट के लिए 174 रन की शतकीय साझेदारी कर क्रिकेट के प्रशंसकों का दिल जीत लिया था। भारत को इस मैच में अपेक्षित आसानी से नहीं बल्कि काफी मशक्कत से जीत मिली थी। इस जीत के बाद भारत की काफी आलोचना भी हो रही थी। कहा जा रहा था कि ऐसी कमजोर टीम के खिलाफ भारत का ऐसा प्रदर्शन निराशाजनक है।एशिया कप-2018 के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में भारत के हाथों 26 रन से हारकर हॉन्गकॉन्ग इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस हार के बाद हॉन्गकॉन्ग की टीम एशिया कप-2018 से बाहर हो गई।हॉन्गकॉन्ग को अपने पहले मैच में पाकिस्तान से आठ विकेट से शिकस्त मिली थी।
भारत की इस जीत के बाद कितनी भी आलोचना हो रही हो लेकिन रोहित एंड कंपनी ने मैच खत्म होने के बाद कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया में टीम इंडिया की तारीफ हो रही है । टीम इंडिया के इस कदम का कायल सभी क्रिकेट प्रशंसक हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 4 घंटे के भीतर मैरी कॉम ने इस तरह घटाया 2 किलो वजन, गोल्डन पंच लगाकर रच दिया इतिहास
|
टीम इंडिया ड्रेसिंग रूम:
मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के खिलाड़ी हॉन्गकॉन्ग के ड्रेसिंग रूम में गए थे और वहां जाकर खिलाड़ियों से मिले। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। बीसीसीआई ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से शेयर किया है। वीडियो में रोहित शर्मा, धोनी, और रोहित शर्मा दिख रहे हैं।
|
अफगानिस्तान को भी फील कराया स्पेशल:
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं जब भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा किया है। इसी साल कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी मैच के बाद पूरी अफगानिस्तान टीम को फोटो के लिए बुलाया और विरोधी कप्तान असगर स्टेनिकजाई को विजेता की ट्रॉफी थामने की भी पेशकश की।इस बात के लिए टीम सहित उनकी काफी तारीफ की गई थी।
INDvsPAK: हार के बाद बोले सरफराज- 2 बॉलर्स के लिए टीम ने की थी तैयारी, तीसरे ने कर दिया सफाया

सच हुआ एहसान खान का सपना:
मैच में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी का विकेट लेने वाले एहसान खान भी रोहित शर्मा और धौनी के साथ फोटो खिंचवाया। इस दौरान एहसान खान के कहा कि आज उनका दस साल पुराना सपना पूरा हुआ है। दोनों देश के खिलाड़ियों के उनको खेल की कुछ बारीकियों भी बताई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications