Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Asia Cup 2018: भारत को मिल रही इस 'सुविधा' से नाराज पाकिस्तान-बांग्लादेश के कप्तान, दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। यूएई में एशिया कप 2018 का रोमांच जारी है, अब तक इस टूर्नामेंट में कई शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं। वहीं कुछ ऐसे भी मुकाबले देखने को मिले जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। बता दें कि इस सीरीज में एशिया की 6 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन अब केवल 4 टीमें ही इस सफर का हिस्सा हैं। वहीं क्रिकेट फैंस के लिए जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है वो ये है कि अब श्रीलंका अब इस मुकाबले का हिस्सा नहीं है वहीं हॉन्गकॉन्ग भी भारत-पाक से हारने के बाद अब इस मुकाबले का हिस्सा नहीं है। हालांकि इसी बीच पाकिस्तान और बांग्लादेश के कप्तान भारत को मिलने वाली इस खास सुविधा से बेहद निराश हैं और उनके कप्तानों ने यह नाराजगी खुलकर जाहिर भी की है।

ये भी पढ़ेंःINDvsPAK: पाकिस्तान को हराया भी और यजुवेंद्र चहल ने उस्मान खान के फीते बांधकर दिल भी जीता

ये है वजहः

ये है वजहः

बता दें कि अभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले भी पूरी तरह से नहीं हुए हैं लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल ने सुपर फोर मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। एसीसी के इस फैसले ने पाक और बांग्लादेश के कप्तानों में नाराजगी पैदा कर दी है। दरअसल गुरुवार को अफगानिस्तान-बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी और उनके बीच यह मुकाबला अबूधाबी में खेला जाएगा। वहीं उसके अगले ही दिन यानी कि 21 को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होना तय हो गया है, यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। अब ऐसे में अफगानिस्तान से खेलने के बाद बांग्लादेश की टीम फिर दुबई आएगी जिससे उनके कप्तान नाराज हैं।

ये भी है एक वजहः

ये भी है एक वजहः

दरअसल भारत ने अभी तक अपना सारा मुकाबला दुबई में ही खेला है जिससे कि पहले भी पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने नाराजगी जाहिर की थी, वहीं अब बांग्लादेश के कप्तान ने भी नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि भारत भी हॉन्गकॉन्ग से खेलने के बाद अगले ही दिन पाक से भिड़ा था औऱ पाक को 8 विकेट से पटखनी दी थी।

बांग्लादेश के कप्तान ने कुछ यूं जताया विरोधः

बांग्लादेश के कप्तान ने कुछ यूं जताया विरोधः

एसीसी के इस फैसले का विरोध करते हुए बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा का कहना है, ‘ हमारा आखिरी मैच खत्म होने से पहले ही हमें अपनी ग्रुप की दूसरी पोजिशन की टीम कैसे निर्धारित किया जा सकता है। हम इस टूर्नामेंट में एक प्लान के साथ आए थे जिसके तहत हमने ग्रुप में टॉप पोजिशन पर रहने की रणनीति बनाई थी लेकिन एसीसी के फैसले से हमारी रणनीत बेकार हो गई है।. अब अगर हम गुरुवार का मुकाबला जीतें या हारें हमें हमारे ग्रुप का रनरअप घोषित कर दिया गया है. यह बेहद निराश करने वाला है।

ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018: भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या एशिया कप से बाहर


Story first published: Thursday, September 20, 2018, 16:45 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+