|
जब युजवेंद्र चहल ने जीता सभी का दिलः
इस मुकाबले की अगर बात करें तो पाक ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस मुकाबले में फखर जमान को भारत के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार के रूप में पाकिस्तान के दर्शक देख रहे थे, लेकिन भुवी के कमाल ने पाक के खेमे में निराशा ही डाली और दोनों सलामी बल्लेबाजों को चलता किया। वहीं इस मुकाबले में एक वो क्षण भी आया जब मैदान में पाक-भारत के दर्शकों ने एक साथ खडे़ होकर युजवेंद्र चहल को बधाई दी, सियासी दूरियां और मनमुटाव मानों दूर हो गए। दरअसल पाक के उस्मान को विकेटों के बीच भागते हुए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में उन्होंने युजवेंद्र चहल से मदद मांगी। चहल ने बिना किसी हिचकिचाहट के पाकिस्तानी बल्लेबाज की मदद की और उनके जूते का फीता बांध दिया।
|
भारतीय फैंस ने कुछ इस तरह सराहा
एक यूजर ने भारतीय महिला टीम और भारतीय पुरुष टीम की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि खेल नफरत की दीवारों को तोड़ता है, दरअसल इस फोटो में पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी का फीता बांध रही है, वहीं युजी पाक के इस खिलाड़ी का फीता बांध रहे हैं।
|
पाकिस्तानी फैंस ने भी दी कुछ इस तरह बधाई
एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा कि मुझे समझ नहीं आता कि हम एक दूसरे मुल्क के खिलाड़ियों को गाली क्यों देते हैं जबकि हमें चाहिए कि हम आपस में प्यार बांटते रहें।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भिड़ी थी दोनों टीमेंः
गौरतलब हो इससे पहले दोनों टीमें आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल मुकाबले में भिड़ी थीं, जहां पाकिस्तान ने शानदार जीत हासिल की थी, वहीं इस मुकाबले में भारत ने ये बड़ी जीत हासिल करके हिसाब चुकता कर लिया है। वहीं भारतीय टीम ने पाक कोल करारा जवाब भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
