INDvsWI: वनडे सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, इस स्टार ने वापस लिया अपना नाम
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दो टेस्ट मुकाबलों में भारत ने मेहमान को करारी शिकस्त दी है। वहीं अब इस सीरीज के बाद 3 वनडे मुकाबलों के साथ भारत को वेस्टइंडीज के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी हैं। गौरतलब हो कि वनडे और टी-20 मुकाबलों में वेस्टइंडीज टीम को बड़ा मजबूत माना जाता रहा है। ऐसे में भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी 20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को करारा झटका लगा है। दरअसल टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एविन लुईस ने वनडे और टी 20 सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है।
लुईस की जगह कायरन पॉवेल को वनडे में और निकोलस पूरन को टी 20 टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज के लिए लुईस जैसे बल्लेबाजों का न होना एक बड़ा झटका है क्योंकि टीम में क्रिस गेल और आंद्रे रसेल को पहले ही शामिल नहीं किया गया था।वहीं,पॉवेल के अलावा ओबेद मैककॉय को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। ओबेद को अलजारी जोसेफ के रिप्लेसमेंट के तौर में शामिल किया गया है। जोसेफ अभी तक अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं और फीजियो के देखरेख में फिट होने की कोशिश कर रहे हैं।
वेस्टइंडीज की वनडे टीम -
जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलन, सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बिशू, चंदरपॉल हेमराज, शिमोन हेटमीर, शाई होप, ओबेद मैककॉय, एशले नर्स, किमो पॉल, कायरन पॉवेल, रोवमन पॉवेल, केमर रोच, मार्लन सैमुअल्स, ओशैन थॉमस
वेस्टइंडीज की टी 20 टीम -
कार्लोस ब्रैथवाइट (कप्तान), फैबियन एलन, डैरेन ब्रावो, शिमोन हेटमीर, ओबेड मैककॉय, एशले नर्स, किमो पॉल, खैरी पियरे, कायरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, रोवमन पॉवेल, देनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशैन थॉमस
ये भी पढ़ें- वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, जानिए कौन है टीम इंडिया का सिक्सर किंग!
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
