VIDEO:जब मैच के दौरान रोहित के पैरों में जा गिरा ये प्रशंसक, हिटमैन ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
नई दिल्ली। मैदान में जब कोई स्टार खिलाड़ी उतरता है तो उसके प्रशंसकों के लिए इससे खुशी का और पल भला क्या हो सकता है। वहीं मैदान पर तो अक्सर ऐसे किस्से देखने को मिलते हैं जब प्रशंसक के सब्र का बांध टूट जाता है और वो अपने खिलाड़ी से मिलने मैदान तक जा पहुंचते हैं। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दोनों टेस्ट मुकाबलों में यह दृश्य देखने को मिला, लेकिन रोहित का जलवा भला किससे कम है। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान एक ऐसा दृश्य देखनो को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
Fan Moment !!! @ImRo45 Die Hard Fan! 😍#RohitSharma #Hitman 😎 pic.twitter.com/ZI3qOgDY4e
— Troll Rohit Haters (@TrhtvOfficial) October 14, 2018
हुआ कुछ यूंः दरअसल रोहित ने अभी हाल ही में मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में भाग लिया था। ऐसे में बिहार से हो रहे इस मुकाबले में रोहित शर्मा जब 21 रन बनाकर खेल रहे थे, तब एक फैन मैदान पर पहुंच गया। वह पहले रोहित के पैरों में गिर गया और पैर छूने लगा। इसके बाद उसने रोहित को गले लगाने की भी कोशिश की। रोहित इससे थोड़ा असहज दिखे, बाद में उन्होंने इस प्रशंसक को उठाया औऱ समझाया। गौरतलब हो कि तुषार देशपांडे (5/23) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने रविवार को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में बिहार को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं 21 अक्टूबर से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज के साथ वनडे मुकाबले में रोहित का जलवा देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें-INDvWI : जब अंपायर इयान गुल्ड ने जेसन होल्डर से 'गलती' के लिए मांगी माफी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
