एशिया कप में धमाकेदार पारी खेलने वाले शिखर धवन होंगे टीम से बाहर !
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की अगर बात करें तो लगभग 80 दिनों तक टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया जो बेहद निराशाजनक था वहीं शिखर धवन की अगर बात करें तो इस दौरे पर उन्होंने कोई उम्दा पारी नहीं खेली। हालांकि जब भारत एशिया कप के दौरे पर आया तो धवन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने एशिया कप में अब तक 5 पारियों में दो शतक जड़ दिए हैं और खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर शिखर धवन को टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शिखर धवन को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलेगी। वहीं उऩकी जगह मयंक अग्रवाल को मौका मिल सकता है।
बता दें कि इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। वो पूरे दौरे पर एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे। वहीं लाल गेंद के खिलाफ शिखर धवन की तकनीक पर खासे सवाल उठे थे। इसीलिए अब टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने युवा चेहरों को मौका देने का मन बनाया है। खबर तो यहां तक है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पृथ्वी शॉ भी टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। ओपनिंग का जिम्मा के एल राहुल और पृथ्वी शॉ को ही मिलने वाला है। वहीं एशिया कप में अपनी कप्तानी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत रहे रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में शायद ही मौका मिलेगा। खबरे हैं कि चयनकर्ता हनुमा विहारी, करुण नायर जैसे बल्लेबाजों को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका देंगे।
आपको बता दें भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टूबर से सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज में 2 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे। दौरे का आगाज टेस्ट सीरीज से होगा। पहला मैच राजकोट में 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 12 से 16 अक्टूबर के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मुकाबला 21 अक्टूबर में होगा। ऐसे में देखना होगा कि आखिर भारतीय टीम का किस तरह का प्रदर्शन होता है।
ये भी पढ़ें-Asia Cup: भारत पर बांग्लादेश की इन ओछी हरकतों ने जब क्रिकेट जगत को किया था शर्मसार
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
