Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsWI: रोज सुबह गायत्री मंत्र का जाप और नवरात्र में व्रत रखता है वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी


नई दिल्ली। टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही सीरीज की मेजबानी कर रहा है। वहीं, मेहमान देश वेस्टइंडीज इस सीरीज के अपने पहले मुकाबले में करारी हार का सामना कर चुका है, वहीं अब दोनों टीमें 12 अक्टूबर को एक साथ दूसरे टेस्ट के लिए आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में भारत की नजर जहां इस सीरीज को 2-0 से जीतने पर होगी वहीं वेस्टइंडीज इस सीरीज को 1-1 से बराबरी पर लाना चाहेगी। बता दें कि मेहमान टीम दूसरे टेस्ट के लिए हैदराबाद पहुंच चुकी है। हैदराबाद में टीम के होटल लेने के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें-यूथ ओलंपिक: 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने गोल्ड पर लगाया निशाना, बढ़ाया देश का मान

 इस खिलाड़ी ने कुछ इस तरह चुना अपना कमराः

इस खिलाड़ी ने कुछ इस तरह चुना अपना कमराः

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी और लेग स्पिनर देवेन्द्र बिशू टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे थे। वहीं इस दौरान जब वो कमरा खोजने लगे तो सबसे पहले उन्होंने देखा कि आखिर उनके छोटे से मंदिर को लगाने के लिए सूर्य किसी दिशा की ओर है। यहीं नहीं टीम देर रात हैदराबाद पहुंची, लेकिन वेस्‍टइंडीज टीम का यह स्‍टार स्पिनर सूरज को देखने अगले दिन तड़के सुबह ही उठ गया और इसके बाद बिशू ने कमरे में अपने मंदिर को व्‍यवस्थित किया।

 रोज सुनते हैं गायत्री मंत्रः

रोज सुनते हैं गायत्री मंत्रः

इंडियन एक्‍सप्रेस की खबर के मुताबिक 32 साल के भारतीय मूल के इस खिलाड़ी ने कहा कि वह अपने टीम के बाकी साथियों की तुलना ने पहले उठ जाते हैं। यहां तक कि मैच वाले दिन भी मैदान पर जाने से पहले सुबह की पूजा करता हैं और गायत्री मंत्र सुनते हैं। सात सालों में बिशू की भारत की पहली ट्रिप है और यह उनके लिए एक मौका भी है कि अपने पूर्वजों की जमीं के बारे में और अधिक जानें।

 रखते हैं उपवासः

रखते हैं उपवासः

वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी अपनी मूल जमीन से भले ही काफी दूर क्यों न हो लेकिन वो हमेशा नवरात्र में व्रत रखते हैं और मांसाहार खाना खाने से परहेज रखते हैं। इसके साथ-साथ वो कृष्ण जयंती हो या हनुमान जयंती वो इसका उपवास रखते हैं। गौरतलब हो कि एक बार फिर भारत-वेस्टइंडीज की टीमें 12 अक्टूबर को फिर से आमने-सामने होंगी।

ये भी पढ़ें- यूथ ओलंपिक: 15 साल की उम्र में 'गोल्ड' का भार उठाने वाले जेरेमी लालरिननुगा को कितना जानते हैं आप

Story first published: Thursday, October 11, 2018, 13:09 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+