For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मार्च माह में दिखेगा क्रिकेट का भरपूर एक्शन, जानिए किन-किन टीमों का है मुकाबला

नई दिल्ली। कोरोना काल की वजह से कई महीने तक खिलाड़ी और फैंस खेल से दूर रहे। लेकिन हालात ठीक होने के बाद एक बार फिर से खेल वापस लौट आया है और फैंस में एक बार फिर से क्रिकेट को लेकर रोमांच बढ़ गया है। पिछले साल जिस तरह से कोरोना के चलते आईपीएल का आयोजन यूएई में बिना दर्शकों के कराया गया उसके बाद लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर थी। स्थिति बेहतर होने के साथ ही अब फैंस मैदान पर भी लौट रहे हैं और अपनी टीम की हौसला अफजाई कर रहे हैं।

कोरोना के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज शुरू हुई और भारत के लिए क्रिकेट फिर से एक्शन में आ गया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जबरदस्त सफलता के बाद भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल रहे है। और चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। मैच में फैंस को भी मैदान में आने की अनुमति दी गई। लेकिन माहाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से टी-20 मुकाबलों को बिना दर्शकों के कराए जाने का फैसला लिया गया है। मार्च माह में क्रिकेट फैंस को क्रिकेट के मैदान पर भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।

मार्च माह में भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज, टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज के अलावा अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच टेस्ट सीरीज, ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड दौरा, श्रीलंका का वेस्टइंडीज दौरा,
बांग्लादेश का न्यूजीलैंड दौरा है। आईए डालते हैं मार्च माह में होने वाले मैचों पर एक नजर, जहां क्रिकेट फैंस को देखने को मिलेगा भरपूर एक्शन

मार्च 2021 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों के कार्यक्रम :

अफगानिस्तान vs ज़िम्बाब्वे (अबू धाबी, यूएई में)

  • पहला टेस्ट : 2-6 मार्च, 2021
  • दूसरा टेस्ट : 10-14 मार्च, 2021
  • पहला टी20 - 17 मार्च, 2021
  • दूसरा टी20 - 19 मार्च, 2021
  • तीसरा टी20 - 20 मार्च, 2021

ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड दौरा

  • तीसरा टी20 - 3 मार्च, वेलिंग्टन
  • चौथा टी20 - 5 मार्च, वेलिंग्टन
  • पांचवां टी20 - 7 मार्च, वेलिंग्टन

श्रीलंका का वेस्टइंडीज दौरा

  • पहला टी20 - 3 मार्च, एंटिगा
  • दूसरा टी20 - 5 मार्च, एंटिगा
  • तीसरा टी20 - 7 मार्च, एंटिगा
  • पहला वनडे - 10 मार्च, नॉर्थ साउंड
  • दूसरा वनडे - 12 मार्च, नॉर्थ साउंड
  • तीसरा वनडे - 14 मार्च, नॉर्थ साउंड
  • पहला टेस्ट : 21-25 मार्च, नॉर्थ साउंड
  • दूसरा टेस्ट : 29 मार्च - 2 अप्रैल, नॉर्थ साउंड

इंग्लैंड का भारत दौरा

  • चौथा टेस्ट: 4-8 मार्च, अहमदाबाद
  • पहला टी20 - 12 मार्च, अहमदाबाद
  • दूसरा टी20 - 14 मार्च, अहमदाबाद
  • तीसरा टी20 - 16 मार्च, अहमदाबाद
  • चौथा टी20 - 18 मार्च, अहमदाबाद
  • पांचवां टी20 - 20 मार्च, अहमदाबाद
  • पहला वनडे - 23 मार्च, पुणे
  • दूसरा वनडे - 26 मार्च, पुणे
  • तीसरा वनडे - 28 मार्च, पुणे

बांग्लादेश का न्यूजीलैंड दौरा

  • पहला वनडे - 20 मार्च, डुनेडिन
  • दूसरा वनडे - 23 मार्च, क्राइस्टचर्च
  • तीसरा वनडे - 26 मार्च, वेलिंग्टन
  • पहला टी20 - 28 मार्च, हैमिल्टन
  • दूसरा टी20 - 30 मार्च, नेपियर

इसे भी पढ़ें- भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करने से इंजमाम ने किया इनकार, बोले टी-20 का स्कोर बोर्ड तीसरे टेस्ट से बेहतर

Story first published: Wednesday, March 3, 2021, 13:26 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+