दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट असोसिएशन का बड़ा फैसला, एकसाथ चार खिलाड़ियों पर लगाया बैन !
साउथ अफ्रीका : क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने चार खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया है। ये खिलाड़ी हैं जीन साएम्स, थामी सोलेकाइल, एथी भालाथी और पुमेलेला मशिक्वे। इन सभी पर मैच फिक्सिंग में फंसे होने का आरोप लगा है। एक जैसे कपड़े में लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे अनुष्का-विराट, Photo वायरल
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि नेशनल क्रिकेट टीम में विकेटकीपर रहे सोलेकाइल को कई मामलों में संलिप्त पाया गया है और उनपर 12 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। उनपर 2015 रैम स्लैम टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच फिक्स करने का आरोप है। जब मामले की जांच की जा रही थी तब भी उनसे अपेक्षित सहयोग नहीं मिला और उन्होंने ढुलमुल रवैया अपनाया।
वहीं भालाथी और मशिव्के पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इन दोनों पर टी20 टूर्नामेंट में मैच हारने के लिए पैसा लेने का आरोप सही साबित हुआ है। इन सभी को 1 अगस्त से बैन कर दिया गया है।
आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव डेविड रिचर्डसन ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका के इस प्रयास को सराहा है कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार को कम करने की कोशिश है। साथ ही जांच एजेंसियों के जांच तरीके की भी सराहना की है। उन्होंने कहां कि वह चाहते हैं कि इस मामले की तह से जांच हो और इसके लिए आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट उनकी मदद को तैयार है।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस मामले की जांच को इंडिपेंडेंट अटॉनी और आईसीसी के कानूनी मामलों के पूर्व मुखिया डेविड बेकर, पुलिस और सीएसए की एंटी करप्शन यूनिट के लुईस कोले ने मिलकर अंजाम दिया। साथ ही इसमें दक्षिण अफ्रीकी पुलि और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
