क्रिकेट इतिहास में पहली बार 2 नहीं 3 टीमें खेलेंगी एक मैच, जानें कब और कहां होगा आयोजित
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पिछले काफी समय से खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। इस बीच आईसीसी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए धीरे-धीरे क्रिकेट की शुरुआत की जा रही है और क्रिकेट बोर्ड भी इसी तैयारियों में जुटे हुए हैं। कोरोना वायरस के बीच जहां इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज की मेजबानी करके टेस्ट सीरीज खेलने का फैसला किया है वहीं क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भी मैदान पर सबसे अनोखे तरीके से वापसी करने का फैसला किया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मैदान पर वापस लौटने के लिये इतिहास का सबसे अनोखा मैच कराने का फैसला किया है जिसमें 2 टीमों के बीच नहीं बल्कि 3 टीमों के बीच मुकाबला खेला जायेगा।
और पढ़ें: फांसी लगाकर भारतीय क्रिकेटर ने की आत्महत्या, कारणों का पता नहीं
यह मैच 27 जून को सेंचुरियन पार्क स्टेडियम में खेला जायेगा। क्रिकेट साउथ अफ्रीका की ओर से प्रस्तावित इस एग्जीबिशन मैच में एबी डिविलियर्स समेत कई बड़े नाम नजर आयेंगे। इतना ही नहीं इस मैच के नियम भी आम मैच से काफी अलग होंगे।
और पढ़ें: अगर ICC ने लिया यह फैसला तो अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया नहीं जायेगा भारत, BCCI ने दिया बड़ा बयान

दो नहीं तीन टीमो के बीच खेला जाएगा मैच
27 जून को सेंचुरियन पार्क में खेले जाने वाले इस मैच में 3 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें एक टीम की कप्तानी पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स, दूसरी टीम की कमान मौजूदा कप्तान क्विंटन डिकॉक और तीसरे मैच की कमान कगिसो रबाडा के हाथ में होगी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस मैच की आधिकारिक घोषणा बुधवार को की।
दरअसल सोलिडेरीटी कप के नाम से होने वाला यह मैच एक चैरिटी मुकाबला है जिसके जरिये जमा किया जानने वाला सभी पैसा कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिये दान किया जायेगा।

ऐसे अनोखे होंगे मैच के नियम
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस ओनोखे मैच के नियमों में भी काफी बदलाव किया है। इसके अनुसार हर टीम के पास 8 खिलाड़ी होंगे और 36 ओवर का मैच खेला जायेगा जिसमें हर 18 ओवर पर ब्रेक लिया जायेगा। इसमें हर टीम 6-6 ओवर के साथ बल्लेबाजी करेगी और 18 ओवर के बाद फिर से 6-6 ओवर बल्लेबाजी करेगी। इतना ही नहीं अगर टीम का 7वां विकेट गिर जाता है तो खिलाड़ी अकेले बल्लेबाजी कर सकता है लेकिन उसे 1 के बजाय 2 रन दौड़ना होगा। अगर 7 से कम विकेट पहले हाफ में गिर जाते हैं तो बाकी बल्लेबाज उसी तरह दूसरे हाफ में बल्लेबाजी करेगा।

गेंदबाजी में भी अलग हैं नियम
वहीं गेंदबाजी के मामले में हर टीम को अलग-अलग टीम के खिलाफ नई गेंद का इस्तेमाल करना होगा, साथ ही हर गेंदबाज अधिकतम 3 ओवर फेंक सकता है। मैच को जीतने वाली टीम को गोल्ड, दूसरे स्थान वाले को सिल्वर जबकि आखिरी स्थान वाले को ब्रॉन्ज कप से सम्मानित किया जायेगा। वहीं अगर मैच दो टीमों के बीच टाई होता है तो सुपरओवर से फैसला किया जाएगा जबकि तीनों टीमों के बीच टाई होने पर सभी टीमों को गोल्ड कप दिया जायेगा।

मेडिकल प्रोटो कॉल का रखा जायेगा ध्यान
क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मेडिकल ऑफिसर ने इस दौरान साफ किया है कि मैच के आयोजन के दौरान किसी भी तरह की ढील नहीं दी जायेगी और कोरोना वायरस के लिये दिये गये सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा। इस मैच का आयोजन दर्शकों के बीच खाली स्टेडियम पर खेला जायेगा।
इसका ब्रॉडकास्ट किया जायेगा और उसके लिए 200 लोगों की जरूरत होती है और उतने ही लोग मौजूद होंगे। स्टेडियम में हर किसी को मास्क पहनना होगा और सभी सुरक्षा का इंतजाम होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
