अगर ICC ने लिया यह फैसला तो अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया नहीं जायेगा भारत, BCCI ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा है। इस बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टेस्ट सीरीज के जरिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट वापसी करने को तैयार है। हालांकि इन सबके बावजूद कई ऐसे बड़े टूर्नामेंट है जो अभी भी आईसीसी के फैसलों पर निर्भर करता है। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आयोजित होने वाली टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिये शेड्यूल, समेत वेन्यू, मैच और तारीखों का ऐलान कर दिया है।

और पढ़ें: धोनी को दोस्त बताने वाले मोची की इरफान पठान ने की मदद, दान किये इतने हजार

इस बीच बीसीसीआई की ओर से दिये गये एक बयान के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि इस बदलाव का फैसला आईसीसी के एक फैसले पर निर्भर करता है।

और पढ़ें: इमरान खान ने दी इंग्लैंड दौरे को हरी झंडी, कहा- क्रिकेट देखने को बेताब हैं लोग

अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जायेगी टीम इंडिया

अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जायेगी टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज के लिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिय ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके अनुसार टीम इंडिया को 11 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया जाना होगा। हालांकि बीसीसीआई अधिकारी के बयान के अनुसार अगर ICC कोरोना वायरस के चलते टी20 विश्व कप को स्थगित करता है तो भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया नहीं जायेगी और टी20 सीरीज में बदलाव किया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार अगर टी20 विश्व कप को कैंसिल किया जाता है तो बीसीसीआई इस विंडो का इस्तेमाल आईपीएल 2020 आयोजित कराने के लिये कर सकता है और ऐसा होता है भारत 11 अक्टूबर से प्रस्तावित टी20 सीरीज को वनडे सीरीज के बाद रिशेड्यूल कर सकता है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नये चेयरमैन ने कहा- विश्व कप होना नामुमकिन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नये चेयरमैन ने कहा- विश्व कप होना नामुमकिन

उल्लेखनीय है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नये चेयरमैन एडिंग्स ने इस साल आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर कहा है कि कोरोना वायरस के बीच इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप आयोजित करने का ख्याल भी सिर्फ सपना ही है। ऐसा हो पाना नामुमकिन है।

वहीं बीसीसीआई अधिकारी ने ऑस्ट्रेलिया की प्रस्तावित टी20 सीरीज पर कहा,'अगर टी20 वर्ल्ड कप को कोरोना वायरस की वजह से रद्द किया जाता है तो बीसीसीआई इस विंडो का इस्तेमाल आईपीएल आयोजित करने के लिए कर सकता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद भी हो सकती है।

ऐसा है भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रस्तावित कार्यक्रम

ऐसा है भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रस्तावित कार्यक्रम

गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारत दौरे के टी20 सीरीज का पहला मैच 11 अक्टूबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा जबकि कैनबरा में 14 अक्टूबर और एडिलेड में 17 अक्टूबर को बचे हुए दोनों मैच खेले जायेंगे। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 3 दिसंबर से होगी। इस सीरीज का पहला मैच 3 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जायेगा, जबकि डे-नाइट टेस्ट मैच के रूप में दूसरा मैच 11 दिसंबर से एडिलेड में खेला जायेगा। 26 दिसंबर से मेलबर्न में तीसरा और 3 जनवरी से सिडनी में चौथा टेस्ट मैच खेला जायेगा।

आपको बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यक्रम के मुताबिक वनडे सीरीज का पहला मैच पर्थ में 12 जनवरी से शुरू होगा। दूसरा वनडे मेलबर्न में 15 जनवरी से खेला जाएगा और तीसरा वनडे सिडनी में 17 जनवरी को होगा।

Story first published: Wednesday, June 17, 2020, 15:28 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+