क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने टॉप 3 अधिकारियों को किया निलंबित, जानें क्या है मामला
नई दिल्ली। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपने 3 टॉप अधिकारियों को निलंबित कर दिया है हालांकि किसी भी अधिकारी का खुलासा करने से इंकार कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका मीडिया के अनुसार क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने अपने 3 टॉप अधिकारियों को 'ऐहतियात के तौर पर निलंबित किया है। मीडिया के अनुसार निलंबित किये गए अधिकारियों में अंतरिम क्रिकेट निदेशक कोरी वॉन जिल भी शामिल हैं जिन्हें इस पद पर पूर्णकालिक नियुक्त का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। क्रिकेट निदेशक पर राष्ट्रीय टीम के संचालन की जिम्मेदारी होती है।
सीएसए ने बयान में कहा कि ये निलंबन पिछले साल मजांसी सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट के बाद खिलाड़ियों को फीस का भुगतान नहीं करने को लेकर हुए विवाद से संबंधित हैं।
और पढ़ें: IND vs BAN: तो साहा जितायेंगे भारत को पहला डे नाइट टेस्ट, जानें क्या है प्लान
कथित तौर पर जिन अन्य अधिकारियों को निलंबित किया गया है वे मुख्य संचालन अधिकारी नासेई अपिया और प्रायोजन प्रमुख क्लाइव एक्सटीन हैं।
चार टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी से दो हफ्ते से कम समय पहले ये निलंबन हुए हैं, जबकि अब तक क्रिकेट निदेशक और टीम निदेशक जैसे अहम पद पर नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं।
और पढ़ें: न्यूजीलैंड के लिए 4 पीढ़ियों से यह परिवार खेल रहा है क्रिकेट, डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास
पेशेवर खिलाड़ियों के समूह दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर्स संघ ने एक हफ्ते पहले धनराशि को लेकर सीएसए के साथ विवाद की घोषणा करते हुए कहा था कि एमएसएल 2018 के व्यावसायिक अधिकारों से संबंधित से यह राशि खिलाड़ियों को मिलनी थी। सीएसए ने कहा कि वह जांच कर रहा है कि निलंबित अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी सही तरह से निभाई या नहीं और इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
