For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड के लिए 4 पीढ़ियों से यह परिवार खेल रहा है क्रिकेट, डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास

नई दिल्ली। आपने अक्सर किसी व्यापार और पेशे को लेकर यह सुना होगा कि कई पीढ़ियों से उसका परिवार इस काम को कर रहा है पर शायद ही कभी ऐसा सुना हो कि कोई परिवार कई पीढ़ियों से एक ही खेल को खेल रहा हो। जी हां हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के एक ऐसे ही परिवार की जिसकी एक-दो नहीं बल्कि चौथी पीढ़ी ने न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है। मंगलवार को न्यूजीलैंड का घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड शुरू हुआ जिसमें वेलिंग्टन फायरबर्ड्स और केंटरबरी की टीम आपस में भिड़ी। इस दौरान वेलिंग्टन टीम की प्लेइंग इलेवन में माइकल स्नेडन को भी शामिल किया गया जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। 27 वर्षीय माइकल का स्नेडन परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के लिये फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला।

इसके साथ ही माइकल न्यूजीलैंड के पहले चौथी पीढ़ी के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर बन गए हैं। माइकल वैसे स्नेडन परिवार के कुल छठे सदस्य हैं जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है।

और पढ़ें: IND vs BAN: पहले डे नाइट टेस्ट मैच से पहले पूर्व BCCI क्यूरेटर ने बताया कैसी हो पिच

माइकल से पहले उनके पिता मार्टिन स्नेडन (1977-78 से 1989-90 तक), दादा वॉरविक स्नेडन (1946-47 में) और परदादा नेसी स्नेडन (1909-10 से 1927-28 तक) ने न्यू जीलैंड की ऑकलैंड टीम के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेला था।

माइकल के पिता मार्टिन ने तो न्यूजीलैंड के लिए 25 टेस्ट और 93 वनडे मैच भी खेले थे जिसके दौरान उन्होंने 58 वनडे और 114 टेस्ट विकेट झटके थे। मार्टिन के परदादा नेसी ने भी न्यूजीलैंड के लिए कुछ मैच बतौर कप्तान विदेशी टीमों के खिलाफ खेले थे लेकिन तब न्यूजीलैंड को टेस्ट टीम का दर्जा हासिल नहीं हुआ था।

और पढ़ें: ICC T20 World Cup: 16 साल बाद विश्व कप में पहुंची यह टीम, नीदरलैंड ने तीसरी बार किया क्वालिफाई

नेसी के दो अन्य बेटों कॉलिन (1938-39 से 1947-48 तक) और सिरिल (1920-21 में) ने ऑकलैंड के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेला थे। तेज गेंदबाज माइकल ने पिछले साल ऑकलैंड के लिए दो लिस्ट ए मैच खेले थे। फर्स्ट क्लास मैच खेलने का मौका उन्हें वेलिंगटन टीम से जुड़ने के बाद मिला।

Story first published: Wednesday, October 30, 2019, 18:39 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+