INDvsPAK: वायरल हो रही इस 'मिस्ट्री' गर्ल की क्या है सच्चाई, जिसने सोशल पर मचा रखा है धमाल
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान में अगर मुकाबला भारत-पाक के बीच हो रहा हो तो हर खेल प्रशंसक की नजरें मैदान पर जमीं रहती हैं। कोई भी दर्शक अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए एक गेंद का भी खेल मिस नहीं करना चाहता। शायद दुनिया के कुछ रोमांचक मुकाबलों में भारत-पाक के बीच का मुकाबला आता है, लेकिन इस एशिया कप 2018 में अब तक भारत-पाक के बीच दो मुकाबले हो गए हैं और दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम ने पाक को न सिर्फ हराया है बल्कि उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों को आईना भी दिखाया लेकिन फिर भी स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक और टीवी स्क्रीन पर नजरें गड़ाए करोड़ों खेल प्रेमियों के बीच इन दिनों, टीमों की हार जीत और प्रदर्शन से ज्यादा एक और बात है जो चर्चा में है। हर किसी की जुबान पर है ...आखिर कौन है वो लड़की।
ये भी पढ़ें 5 दिन में टीम इंडिया ने दूसरी बार किया पाक पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', बनाए एक पे एक 11 रिकॉर्ड

एक लड़की जिसका लोग करते हैं बेसब्री से इंतजारः
दुआओं में पढ़े जाने वाले कसीदे हों या फिर आयतों को दोहराते हुए लोग, अपनी टीम की जीत के लिए ये सारी बातें इन दो पड़ोसी देशों के लिए आम है। जब भी कैमरा स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शकों की ओर घूमता है तो आपको कई ऐसे चेहरे दिख जाएंगे जिनकी उम्मीद और दुआ में अपने देश की जीत को देखने की ललक होती है, लेकिन इस एशिया कप कई फैंस ऐसे हैं जो बस इसी इंतजार में रहते हैं कि कब कैमरे का फोकस उस चेहरे को अपनी जद में लाए जिसकी सादगी ने सबको दीवाना बना डाला है। जब भी कैमरामैन उस लड़की को फोक करता है तो शायद कुछ देर के लिए सभी की नजरें थम जाती हैं खुद कैमरामैन की भी। फिर क्या सोशल मीडिया से लेकर स्टेडियम तक आपको उस कुछ पल का असर दिखने लगता है जो लंबी चर्चा में तब्दील हो जाता है।

आखिर..कौन है वो...
गौरतलब हो कि इस लड़की की पहली झलक तब दर्शकों के सामने आई थी जब पहली बार भारत-पाक की टीमें एक दूसरे के सामने आईं थी। हालांकि शुरुआत में ये माना जा रहा था कि ये लड़की पाकिस्तान की है जो किसी खिलाड़ी से ताल्लुक रखती है लेकिन इस लड़की के बारे में अभी तक कोई खास खुलासा नहीं हुआ है लोग Nivya Navora के नाम से इसे सर्च करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसे दर्जनों अकाउंट सोशल मीडिया पर मौजूद हैं जिससे इसकी प्रमाणिकता पर ही सवाल उठ रहे हैं। कुछ फैंस तो इसे मिस्ट्री गर्ल के नाम से पुकार रहे हैं।
|
कुछ इस तरह दिल हार बैठे हैं फैंसः
सुपफोर के मुकाबले में जब भारत-पाक की टीमें एक बार फिर सामने आईं तो दर्शकों को इस चेहरे की एक बार फिर झलक देखने को मिली। वहीं कई फैंस ने तो बीसीसीआई से आग्रह तक कर डाला कि भारत-पाक के बीच और मुकाबले होने चाहिए। वहीं किसी ने कहा कि हम तो किडनी, दिल सब हार बैठे, तो कुछ इसे अपना पहला क्रश बता रहे हैं। जो भी हो भले ही अभी इस लड़की के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि आखिर ये कौन है लेकिन फिर भी इस लड़की ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है।
ये भी पढ़ें-सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने एक दूसरे के बारे में बताईं वो बातें जो शायद ही किसी को पता हों
देखें कुछ शानदार ट्वीटः
hum sub ka new crush 😌#INDvPAK pic.twitter.com/3BvZoVSwQ5
— Awais Khattak👑 (@aviikhattak) September 19, 2018
India will win this match and Pakistani girls in stand are winning heart , kidney and Lungs....#INDvPAK #ASIACUP18 pic.twitter.com/FeowiMI2y9
— Mr.Saifian Manager ☔ (@SaifManager) September 19, 2018
Pakistan's Only Contribution To Today's Match Paki 😍🙏#INDvsPAK #INDvPAK #PAKvIND #PAKvsIND pic.twitter.com/8BoJWVBtFc
— anchorprashant (@anchorprashant) September 20, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
