Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। शनिवार को अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने 22, 25 और 29 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए क्रिकेट टीम की घोषणा की। टीम में अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार चार अर्शधतक बनाने के बावजूद भी रहाणे को टी20 में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत ने अपने इस भरोसेमंद खिलाड़ी को फिर से वापस बुलाया है।

इसके अलावा टीम में दिनेश कार्तिक और शर्दुल ठाकुर दो नए नाम हैं। दिनेश कार्तिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ था। लेकिन अब उन्हें वनडे सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। बाकी की टीम वही है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेली थी।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात रही भारतीय स्टार स्पिनर्स रविंद्र जडेजा और आर अश्विन को टीम में जगह न मिलना। ये दोनों धाकड़ गेंदबाज श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से टीम में जगह बनाने की कोशिश में हैं। अभी हाल ही में आर अश्विन ने ट्वीट किया था कि उन्होंने यो यो टेस्ट पास कर लिया है। जिसके बाद माना जा रहा था कि अश्विन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में जगह मिल सकती है। लेकिन एक बार फिर से इन दोनों को टीम से बाहर रख चयनकर्ताओं ने रिस्ट स्पिनर्स (कलाई के गेंदबाज) को निखारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 को छोड़ दें तो रिस्ट स्पिनर्स कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल ने कमाल का प्रदर्शन किया था।

जडेजा और अश्वि के अलावा तीन नाम और चौंकाने वाले रहे जिन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। ये तीन नाम केएल राहुल, उमेश यादव और मोहम्मद शमी के हैं। केएल राहुल को पिछले काफी समय से टीम में शामिल किया जा रहा है लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया है। उमेश यादव और मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था लेकिन वो मैच भारत हार गया। इस मैच में उमेश यादव ने अकेले 4 विकेट जरूर लिए थे लेकिन खासा महंगे साबित हुए थे। इसके अलावा शमी को भी कोई विकेट नहीं मिला और महंगे भी साबित हुए थे।

टीम इस प्रकार हैः-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रित बूमराह, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर।

भारत ने अलावा न्यूजीलैंड ने भी शनिवार को वनडे सीरीज और 1 नवंबर से खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। न्यूजीलैंड टीम ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ग्रीन फिलिप्स और लेग स्पिनर टॉड एस्टल को जगह दी ही। कॉलिन मुनरो, जॉर्ज वर्कर, मैट हेनरी और हेनरी निकोल्स भी न्यूजीलैंड की टीम में शामिल हुए हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड ने इन खिलाड़ियों को भारत-ए के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद चुना है।

न्यूजीलैंड (वनडे टीम)- केन विलियमसन, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ड, कॉलिन डी ग्रांडहोम, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, एडम मिल्न, कॉलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर और जॉर्ज वर्कर।

न्यूजीलैंड (टी20 टीम)- केन विलियमसन, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रांडहोम, टॉम ब्रूस, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, एडम मिल्न, कॉलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी और ईश सोढ़ी।

इसे भी पढ़ेंः- मैच छोड़कर पाक खिलाड़ी हफीज को जाना पड़ा बाथरूम, श्रीलंका ने कहा 'यहां नहीं खेलेंगे क्रिकेट'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+