For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट, पहली बार शामिल हुए यह 4 खिलाड़ी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 2021-22 सेशन के लिये खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें पिछले साल की तुलना में इस साल खिलाड़ियों की कटौती की गई है तो वहीं पहली बार 4 नये खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इस साल जारी किये गये सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पुरुष क्रिकेट टीम के लिये सिर्फ 18 खिलाड़ियों को शामिल किया है जो कि पिछले साल की तुलना में 4 कम है। पिछले साल 22 खिलाड़ियों को यह करार दिया गया था।

वहीं 1 जुलाई 2021 से 30 जून 2022 तक रहने वाले इस सेशन के लिये क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पहली बार एनक्रुमाह बोनर,जोशुआ डा सिल्वा,अकील होसैन और काइल मैयर्स को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह देने का काम किया है। वहीं पर वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर इकलौते प्लेयर हैं जिन्हें वेस्टइंडीज बोर्ड ने सभी प्रारूपों में कॉन्ट्रैक्ट सौंपने का काम किया है।

और पढ़ें: नहीं रहा IPL में दिल्ली के लिये खेल चुका लेग स्पिनर, कोरोना वायरस ने ली जान

वहीं वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के नये टेस्ट कप्तान कैग ब्रथवेट को लाल गेंद से जबकि डैरेन ब्रावो को वाइट बॉल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर रोजर हार्पर ने कहा,'2021-22 सेशन के लिये वेस्टइंडीज की टीम में 18 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है जो कि पिछले साल की तुलना में 4 कम हैं। वेस्टइंडीज के बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी दौरे पर किये गये प्रदर्शन के चलते कई नये खिलाड़ियों को लाल बॉल प्रारूप में जगह दी गई है जबकि कई खिलाड़ियों को मिनिमम एक्सपेक्टेसन पूरा नहीं कर पाने के चलते बाहर कर दिया गया है।'

इस दौरान हार्पर ने जेसन होल्डर की तारीफ की और कहा कि वह इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्हें सभी प्रारूपों में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।

और पढ़ें: अगर ड्रॉ पर खत्म होता है WTC फाइनल तो जानें कौन बनेगा विश्व टेस्ट चैम्पियन, भारत या न्यूजीलैंड

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की ओर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट: जेसन होल्डर (सभी फॉर्मेट)

टेस्ट क्रिकेट या रेड बॉल फॉर्मेट

क्रैग ब्रैथवेट, जरमेन ब्लैकवुड, एनक्रुमाह बोनर, रहकीम कॉर्नवॉल, जोशुआ डा सिल्वा, शैनन गैब्रिएल, काइल मैयर्स और कीमार रोच।

सीमित ओवर्स प्रारूप या व्हाइट बॉल फॉर्मेट

कायरन पोलार्ड, फैबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, शाई होप, अकील होसैन, एविन लुईस, अल्जारी जोसेफ, निकोलस पूरन, हैडन वॉल्श।

Story first published: Thursday, May 6, 2021, 17:06 [IST]
Other articles published on May 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+