अगर ड्रॉ पर खत्म होता है WTC फाइनल तो जानें कौन बनेगा विश्व टेस्ट चैम्पियन, भारत या न्यूजीलैंड

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से आयोजित कराये जा रहे पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारत औरन न्यूजीलैंड की टीमों का भिड़ना तय हुआ है, जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम आईसीसी की पहली विश्व टेस्ट चैम्पियन बनने का मुकाम हासिल कर सकती है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून के बीच साउथैम्पटन के हैम्पशायर बॉउल स्टेडियम (जो कि एजिस बॉल के नाम से भी जाना जाता है) में खेला जायेगा। जहां इस फाइनल मैच के साथ न्यूजीलैंड की टीम के पास अपना दूसरा आईसीसी खिताब जीतने का मौका है तो वहीं पर भारतीय टीम के पास 8 साल से चले आ रहे आईसीसी खिताब के सूखे को खत्म करने का मौका होगा।

और पढ़ें: भारत से सुरक्षित निकले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच, 15 मई तक मालदीव में रहेंगे

टेस्ट प्रारूप में खेले जाने वाले इस फाइनल मैच में यूं तो विजेता के मिलने के काफी चांसेज हैं लेकिन 5 दिवसीय टेस्ट मैच में तब क्या होगा जब यह मैच ड्रॉ पर खत्म हो जाये या फिर मैच का एक दिन बारिश के चलते धुल जाये। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड में से आईसीसी किसे विजेता घोषित करेगी। आइये एक नजर नियमों पर डालें-

और पढ़ें: भारत में IPL आयोजन को लेकर पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेहतर हो सकती थी चीजें

अगर बारिश के चलते धुला एक दिन तो क्या होगा

अगर बारिश के चलते धुला एक दिन तो क्या होगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल टेस्ट मैच का आयोजन 18 से 22 जून के बीच होना है, ऐसे में अगर मैच का कोई एक दिन बारिश के चलते धुल जाता है तो आईसीसी ने विजेता का पता लगाने के लिये एक अतिरिक्त दिन रिजर्व रखा है। बारिश की संभावना से दिन की बर्बादी को देखते हुए आईसीसी ने 23 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा है। हालांकि रिजर्व डे का इस्तेमाल करने के लिये बारिश के चलते कम से कम 2 सेशन का खेल प्रभावित होना जरूरी है, या फिर 5 दिन के दौरान कम से कम 90 ओवर्स का खेल, अगर ऐसा नहीं होता है तो रिजर्व डे का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा, बल्कि निश्चित दिनों में ही खेल को एक घंटा पहले शुरू किया जायेगा।

अगर मैच हुआ ड्रॉ तो कौन बनेगा विजेता

अगर मैच हुआ ड्रॉ तो कौन बनेगा विजेता

वहीं फैन्स के मन में दूसरा सवाल यह आता है कि अगर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के दौरान दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन करती हैं और मैच के आखिरी दिन के आखिरी सेशन तक विजेता का फैसला नहीं हो पाता है तो क्या होगा। आईसीसी ने साफ किया है कि अगर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच ड्रॉ हो जाता है तो वो किसी तरह का टाई ब्रेकर नहीं करायेगी। इस केस में आईसीसी भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों को विश्व टेस्ट चैम्पियन घोषित कर देगी और दोनों ही टीमें इस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता कहलायेंगी।

दोनों के पास आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का मौका

दोनों के पास आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का मौका

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर 3 सीरीज खेली और एक सीरीज ऑस्ट्रेलिया में जहां पर 70 प्रतिशत मैच जीत के साथ वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। वहीं भारतीय टीम इकलौती ऐसी टीम बनी जिसने सभी टेस्ट सीरीज खेली और इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल कर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास भी अपना पहला आईसीसी खिताब जीतने का मौका है जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी कप्तानी में कई रिकॉर्ड हासिल किये हैं लेकिन आईसीसी खिताब जीतने को लेकर उनकी किस्मत अब तक उनसे रूठी हुई ही नजर आई है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2000 में भारत को हरा कर अपना पहला आईसीसी खिताब ICC Knockout Trophy के रूप में जीता लेकिन उसके बाद से लेकर अब तक टीम दो बार विश्व कप फाइनल खेल चुकी है लेकिन एक बार भी खिताब जीत पाने में कामयाब नहीं हो सकी है। ऐसे में उसके पास भी दो दशक से ज्यादा लंबे समय के इंतजार को खत्म करने का मौका होगा।

Story first published: Thursday, May 6, 2021, 15:56 [IST]
Other articles published on May 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+