For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : शायद ही हो पाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच, जानिए क्यों!

नई दिल्ली। इंग्लैंड का मौसम क्रिकेट के लिए संभवतः सबसे शानदार माहौल का निर्माण करता है। धूप और बादल और हवाओं के बीच में यहां इस खेल की अलग ही पहचान बन जाती है। ना ही यहां पर एशियाई देशों की तरह भयंकर गर्मी पड़ती है जिससे क्रिकेट जैसे आउटडोर खेल में कोई बाधा पड़े। लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू ये है कि यह मौसम भी क्रिकेट की भांति बड़ा ही अनिश्चित है। फिलहाल विश्व कप जैसी सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में यही मौसम सबसे बड़ा नकारात्मक बिंदु बनकर उभरा है।

बारिश धो रही विश्व कप का रोमांच-

बारिश धो रही विश्व कप का रोमांच-

बारिश के कारण विश्व कप के दो महत्वपूर्ण लीग मैच धुल चुके हैं। पहला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका का था और अब 10 जून को हुआ दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच भी साफ हो गया है। इतना ही नहीं 11 जून को होने वाले मैच में भी बारिश ने अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में होने वाले मैच से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है।

भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए 'बुरी' भविष्यवाणी

भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए 'बुरी' भविष्यवाणी

यह मैच 13 जून को खेला जाएगा और अभी से इस दिन भारी बारिश की भविष्यवाणी हो चुकी है। अगर ऐसा होता है तो फार्म में चल रही टीम इंडिया के लिए एक झटका ही होगा। नॉटिंघ्मपोस्ट की एक स्थानीय खबर के मुताबिक इस पूरे सप्ताह में यहां पर बारिश रहने की संभावना है। इतना हीं नहीं यह भी बताया गया है कि भारी बारिश से कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। जिस कारण यहां पर यातायात आवागमन भी ठप हो जाएगा। कहा जा रहा है कि बुधवार को शाम 7 बजे तक भारी बारिश जारी

SAvWIN: बारिश के चलते रद्द हुआ एक और मैच, टीमों में बंटे बराबर अंक

वार्म-अप मैच में भारत को हरा चुके हैं कीवी

वार्म-अप मैच में भारत को हरा चुके हैं कीवी

इस प्रकार विश्व कप में अपने लगातार तीसरे मैच को जीतकर आगे की राह और आसान करने की ओर देख रही टीम इंडिया के सामने मौसम के रूप में एक बड़ी बाधा सामने आ सकती है। भारत इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को मात दे चुका है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वार्म-अप में कीवी टीम ने टीम इंडिया को आसानी से मात दी थी। ऐसे में भारत के पास उससे बदला लेने का ये सुनहरा मौका भी है लेकिन मौसम पर किसी का नियंत्रण नहीं है।

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 18:10 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+