For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सभी दीवारें तोड़ शाहिद अफरीदी से मिलने 'सात समंदर' पार जा पहुंचे हरभजन सिंह, भावुक हुआ लाला

भारत पाकिस्तान भले ही एक दूसरे के साथ क्रिकेट न खेल रहे हों लेकिन खिलाड़ियों के बीच आपसी प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है।

नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान भले ही एक दूसरे के साथ क्रिकेट न खेल रहे हों लेकिन खिलाड़ियों के बीच आपसी प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। दोनों देशों के बीच सीमाओं पर तनाव के चलते क्रिकेट पिस रहा है लेकिन खिलाड़ी उस भाई चारे को जिंदा बनाए रखना का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अभी हाल ही में शाहिद अफरीदी से मिलने के लिए हरभजन सिंह बहरीन चले गए। गौरतलब है कि विराट कोहली की मोहम्मद आमिर और शाहिद अफरीदी से नजदीकी हर किसी को पता है।

हालांकि हम बात कर रहे हैं भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह और शाहिद अफरीदी के बारे में। दरअसल बहरीन में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी की चैरिटी फाउंडेशन का एक कार्यक्रम था जिसमें उन्होंने हरभजन सिंह को भी बुलाया गया था। हरभजन सिंह भी बिना किसी देरी के बहरीन पहुंच गए। कार्यक्रम में हरभजन सिंह और शाहिद अफरीदी साथ बैठे दिखाई दिए, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं।

शाहिद अफरीदी ने भी गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर हरभजन सिंह के साथ फोटो डालते हुए लिखा, "अमन और प्यार के लिए सभी दीवारें और सरहदें तोड़ दी हैं।" इस फोटो में हरभजन सिंह शाहिद अफरीदी फाउंडेशन की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं जिस पर लिखा है #HopeNotOut

बता दें कि हरभजन सिंह से पहले विराट कोहली भी शाहिद अफरीद फाउंडेशन के लिए अपना साइन किया हुआ बल्ला गिफ्ट कर चुके हैं। इसके बाद शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली का शुक्रिया भी अदा किया था।

इसे भी पढ़ेंः- खुलासा! पाकिस्तान पर जीत के लिए श्रीलंकाई टीम ने लिया था काला जादू का सहारा, गंगा जोजिया के पास गए थे दिनेश चांडीमल

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+