नई दिल्ली। साल 2015 से इंडियन क्रिकेटर्स का पर्सनल लाइफ में सेटल होने दौर चल रहा है,सुरेश रैना से स्टार्ट हुआ ये सिलसिला अभी तक बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में टीम इंडिया के धांसू गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी रविवार को बास्केटबॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह से सगाई कर ली।
चोट के कारण इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशांत ने अपने प्यार की रिंग प्रतिमा की अंगुली में पहनाकर अपनी आने वाली पूरी जिंदगी उनके हवाले कर दी। हालांकि ईशांत के अचानक सगाई की खबर उनके चाहने वालों के लिए थोड़ा चौंकाने वाली जरूर थी लेकिन सभी ने अपने इस चहेते खिलाड़ी को झोली भर-भर कर दुआएं दी हैं जिन्हें आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं।
मालूम हो कि मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली प्रतिमा सिंह नेशनल बास्केट बॉल टीम की प्लेयर हैं, वो चार बहनें हैं और चारों ही बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। सगाई समारोह में दोनों के परिवार वाले और करीबी मित्र ही शामिल हुए, दोनों के शादी की तारीख अभी तय नहीं है उम्मीद है कि दोनों साल के अंत में सात जन्मों के बंधन में बंध जायेंगे।