For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद कैफ से पाकिस्तानी युवक का सवाल, आपको मुसलमान की तारीफ करते हुए डर लगता है

कैफ ने डेविड वार्नर की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया जिस पर पाकिस्तान के अरसलान नाम के एक शख्स ने मोहम्मद कैफ को लिखा 'क्या उन्होंने सिर्फ नस्लवाद की वजह से अजहर के 200 रन का प्रशंसा नहीं की?

By Rizwan

नई दिल्ली। मोहम्मद कैफ पिछले कुछ समय से अपने ट्वीट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। वो ट्वविटर पर खुलकर अपनी बात रखते हैं और सवालों का जवाब भी देते हैं। अब उन्होंने एक पाकिस्तानी को ऐसा जवाब दिया है कि उसने कैफ से माफी मांगी और चुपचाप रहने में ही भलाई समझी। दरअसल इन समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसी मैच को लेकर कैफ ने ट्वीट किया, जिस पर एक पाकिस्तानी बंदा पूछ बैठा कि क्या आपको पकिस्तानी खिलाडियों की तारीफ करते हुए डर लगता है।

मोहम्मद कैफ से पाकिस्तानी युवक का सवाल

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस मैच में दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की ओर से अजहर अली ने दोहरा शतक बनाया तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वार्नर ने सेंचुरी जड़ी। कैफ ने डेविड वार्नर की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया जिस पर पाकिस्तान के अरसलान नाम के एक शख्स ने मोहम्मद कैफ को लिखा 'क्या आपने सिर्फ नस्लवाद की वजह से अजहर के 200 रन का प्रशंसा नहीं की? अरसलान का इशारा था कि क्या कैफ ने मुसलमान होने की वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ी की तारीफ करने में हिचकिचाहट दिखाई?

पाकिस्तानी ने कहा, कैफ भाई गलती मेरी थी
कैफ ने अरसलान का जवाब देते हुए लिखा कि जिनके खुद के दिमाग नस्लवादी हैं, वो हर जगह नस्लवाद ही ढूंढ़ते हैं। कैफ ने लिखा कि 'हर चीज में नस्लवाद ढूंढना भी नस्लवादी सोच है।' इस ट्ववीट के साथ कैफ ने अपना वह पुराना ट्वीट भी जोड़ा जिसमे उन्होंने अहर अली का जमकर तारीफ की थी। दरअसल कैफ ने अजहर के दोहरा शतक जड़ते ही उनकी तारीफ में ट्वीट किया था और कहा था कि अजहर अली एक कम करके आंके गए खिलाड़ी हैं। उन्होंने बहुत शानदार पारी खेली है। कैफ का ये ट्वीट पढ़ने के बाद अरसलान ने ट्वीट किया कि गलती मेरी थी मैंने अजहर की तारीफ वाला ट्वीट नहीं पढ़ा।
पढ़ें- मां को लेकर मोहम्मद कैफ को मिले सोशल मीडिया पर टिप्स, भड़का क्रिकेटर, दिया करारा जवाब

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+