For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मां को लेकर मोहम्मद कैफ को मिले सोशल मीडिया पर टिप्स, भड़का क्रिकेटर, दिया करारा जवाब

कैफ ने ट्वीट किया था कि जब मैं छोटा था तो मां भी मुझे हमेशा रेलवे स्टेशन छोड़ने आया करती थीं, आज मैं उन्हें छोड़ने आया, ट्रेन के छूटने तक उन्हें छोड़कर जाने का मन नहीं हुआ।

नई दिल्ली। आजकल लोग जितना सोशल मीडिया पर ज्ञान बांटते हैं उतना और कहीं नहीं, किसी को फोकट की सलाह चाहिए हो तो बस ट्विटर या फेसबुक पर कुछ लिख दीजिए, आपके पास सलाह, नसीहतों का मेला लग जाएगा। लोग इसी बहाने लोगों को टारगेट करने लगे है।

सोशल मीडिया पर अब कैफ बने निशाना

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की ड्रेस, इरफान पठान और करीना सैफ के बेटों के नाम पर बवाल इसके ताजा सबूत है। इसी क्रम में अगला नंबर है टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का।

कैफ ने मां के साथ तस्वीर पोस्ट की थी

जिन्हें लोगों ने जमकर सोशल मीडिया पर नसीहत दी है। दरअसल हाल ही में क्रिकेटर मोहम्मद कैफ अपनी मां को रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे, जहां की फोटो उन्होंने ट्विटर पर शेयर करते हुए एक भावुक संदेश लिखा था जिस पर लोग नसीहत देने लग गए। कैफ ने ट्वीट किया था कि जब मैं छोटा था तो मां भी मुझे हमेशा रेलवे स्टेशन छोड़ने आया करती थीं, आज मैं उन्हें छोड़ने आया, ट्रेन के छूटने तक उन्हें छोड़कर जाने का मन नहीं हुआ।

कैफ का आज्ञा गुस्सा, सुनाई खरी-खरी

जिस पर जब लोग कैफ को ज्ञान बांटने लग गए तो कैफ को गुस्सा आ गया, उन्होंने तुरंत ट्वीट पर करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि मुसलमान सुधर नहीं सकता, हिंदू सुधर नहीं सकते. ऐसा सोचने वाले किसी को सुधार नहीं सकते, सुधर जाओ भाइयों! जिसके बाद कैफ का ट्वीट वायरल हो गया। इसे अब तक 98 लोग शेयर कर चुके हैं, 365 लोगों ने रीट्वीट किया है और 2500 लोगों ने पसंद किया है।

जानिए लोगों ने कैफ को क्या-क्या सलाह दी थी...

  • '@MohammadKaif लगता है यह जनरल डिब्बा है, यदि एसी या टू टियर होता तो ज्यादा अच्छा होता'
  • आसिफ जयपुरी ने लिखा, 'भाई आपको उनको (मां) एयर से भेजना चाहिए था'
  • मो. कैफ, लेकिन आपकी मां क्या स्लीपर में यात्रा कर रही हैं? इतना तो मुझे पता है कि आप उन्हें एसी क्लास में भेजने में सक्षम हैं'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+