For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेटर को पहले लगाई आवाज, फिर 'गर्लफ्रेंड' के सामने ही बेरहमी से उतारा माैत के घाट

नई दिल्ली। मुंबई के भांडुप इलाके में वीरवार के दिन रात के समय एक क्रिकेटर की हत्या होने का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार 3 अज्ञात हमलावरों ने क्रिकेटर की महिला मित्र के सामने ही इस घटना को अंजाम दिया। क्रिकेटर का नाम राकेश पंवार है जो जिला स्तर पर सालों से क्रिकेट खेलते थे साथ ही क्रिकेट की कोचिंग भी करते थे। राकेश की चाकूओं से गोदकर हत्या की गई। इस घटना की जांच वो महिला पुलिस अधिकारी कर रही हैं, जिन्होंने कभी राकेश को बेहतर खेल के लिए सम्मानित किया था।

महिला मित्र को लिया हिरासत में

बताया जा रहा है कि भांडुप इलाके में एल बीएस रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने अपनी महिला दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे थे कि इसी दाैरान अचानक तीन लोग आए और राकेश पर हमला करके चले गए। हमला करने के बाद तीन आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने के बाद राकेश को नजदीकी अस्पताल पहुंची लेकिन तब तक बहुच देर हो चुकी थी। पुलिस ने राकेश की महिला दोस्त को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लाया है वहीं हमलावरों की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई बयान देने से बच रही है। फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया और उनकी तलाश की जा रही है।

रंजिश का है मामला

रंजिश का है मामला

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस इस मामले में क्रिकेटर की महिला मित्र की भूमिका को भी संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए राकेश की महिला मित्र को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि वो इस मामले में सबूत जुटा रही है और बहुत जल्द कातिलों तक पहुंच जाएगी।

क्या है धोनी के ग्लव्स पर लगा 'बलिदान बैज', जानिए इसके बारे में सब कुछ

पहले लगाई आवाज फिर...

पहले लगाई आवाज फिर...

पुलिस ने शक जताया है कि राकेश की हत्या प्लानिंग करके की गई है। क्योंकि हमलावरों ने पहले राकेश को पेट्रोल पंप से निकलने के समय पीछे से आवाज लगाई और जैसे ही राकेश ने बाइक रोकी तो उनपर चाकूओं से हमला कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर हमलावरों को कैसे पता लचा कि राकेश इस समय पेट्रोल पंप पर माैजूद हैं। वहीं एक स्थानीय शख्स के मुताबिक, इलाके के कुछ लोगों से राकेश के परिवार की लंबे समय से अनबन चल रही थी जिसकी शिकायत कई बार थाने में कई गयी थी। फिलहाल पुलिस महिला के फोन कॉल रिकॉर्ड को भी खंगालने और घटनास्थल से लेकर आरोपियों के भागने के रूट पर लगे सीसीटीवी कमैरे की वीडियो देख रही है।

Story first published: Friday, June 7, 2019, 14:08 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+