For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बड़ी खबर: सचिन-धोनी-कोहली के बाद खेल रत्न पाने वाले चौथे क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से हर साल खिलाड़ियों और कोच के सम्मान में खेल मंत्रालय की ओर से दिये जाने पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही बीसीसीआई की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल मंत्रालय की ओर से दिये जाने वाले सबसे बड़े पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिये चुन लिया गया है। रोहित शर्मा के अलावा खेल मंत्रालय ने इस पुरस्कार के लिये महिला पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, 2016 के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलु और महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल को भी चुना गया है।

और पढ़ें: Europa League 2020: 5 बार की चैम्पियन सेविला को हराने उतरेगी इंटरमिलान, आज खेलेगी फाइनल मैच

इन सभी खिलाड़ियों को 29 अगस्त 2020 को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा से पहले, अनुभवी सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

और पढ़ें: जब सुरेश रैना पर गुस्सा हुए थे एमएस धोनी, आरपी सिंह ने सुनाया पुराना किस्सा

इशांत-दीप्ती को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

इसके साथ ही खेल मंत्रालय की ओर से चुनी गयी चयन समिति ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और महिला क्रिकेटर दीप्ती शर्मा समेत 27 खिलाड़ियों को इस साल के अर्जुन अवॉर्ड के लिये चुना है। इसमें तीरंदाज अंतनु दास, एथलीट दुती चंद, बैडमिंटन से सात्विक-चिराग की जोड़ी, शूटर मनु भाकेर समेत कई खिलाड़ियोंं का नाम शामिल है। मनु भाकर इस अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं।

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिये किया गया इन 8 नामों का ऐलान

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिये किया गया इन 8 नामों का ऐलान

वहीं कोच के सम्मान में दिये जाने वाले द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिये 8 लोगों को चुना गया है, जिसमें तीरंदाजी से धर्मेंद्र तिवारी, एथलेटिक्स से पुरुषोत्तम राय, बॉक्सिंग से शिव सिंह, हॉकी से रोमेश पठानिया, हॉकी से किशन कुमार हुडडा, वेटलिफ्टिंग से विजय बालचंद्र मुनिश्वर, टेनिस से नरेश कुमार और कुश्ती से ओम प्रकाश दहिया को चुना गया है।

29 अगस्त को होंगे सम्मानित

29 अगस्त को होंगे सम्मानित

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त, 2020 को, राष्ट्रपति उन खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने पिछले वर्ष में खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इस दिन, खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा, सर्वश्रेष्ठ कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

विश्व कप में किया था अभूतपूर्व प्रदर्शन

विश्व कप में किया था अभूतपूर्व प्रदर्शन

रोहित ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से साल 2019 में सबका जीता था। उनका 2019 वनडे क्रिकेट के आंकड़ों के लिहाज से सबसे अच्छा साल था। उन्होंने पिछले साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 28 मैचों में 57.30 की औसत से 1490 रन बनाए हैं। जिसमें 6 अर्द्धशतक और 7 शतक शामिल हैं। यह प्रदर्शन एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है।

उन्होंने पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड में हुए आईसीसी वनडे विश्व कप में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया था। इस बीच, उन्होंने 9 मैचों में 81 की औसत से 648 रन बनाए थे। उन्होंने अधिकतम 5 शतक बनाए थे। इस साल की शुरुआत में, उन्हें ICC ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर नामित किया गया था। इसलिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Story first published: Friday, August 21, 2020, 17:42 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+