
जब सुरेश रैना पर गुस्सा हुये थे एमएस धोनी
उल्लेखनीय है कि मैदान पर सुरेश रैना और एमएस धोनी की गहरी दोस्ती के लिये भी जाना जाता है। क्रिकेट.कॉम को दिए एक इंटरव्यू में बात करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि श्रीलंका दौरे पर एक बार धोनी को रैना पर गुस्सा होते हुए देखा था।
उस लम्हे को याद करते हुए आरपी सिंह ने कहा, 'हम श्रीलंका में थे। एक मैच के दौरान रैना (सुरेश) कवर्स पर फील्डिंग करते हुए बार-बार आगे आ रहे थे। धोनी ने उन्हें चेताया कि वह आगे न आएं। लेकिन रैना भूल गए और धीरे-धीरे फिर आगे आ गए और उनसे एक गेंद पर मिसफील्ड हो गया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने रैना को थोड़ा सख्त लहजे में निर्देश देते हुए उन्हें वापस जाने को कहा। वह भी सख्त और गुस्सा होते थे। हालांकि वह बहुत बोलने और चिल्लाने वाले खिलाड़ी नहीं थे लेकिन वह भी गुस्से में आ जाते थे।'

देवधर ट्रॉफी के दौरान पहली बार धोनी से मिले थे आरपी सिंह
आरपी सिंह ने अपनी ज्यादातर क्रिकेट एमएस धोनी की कप्तानी में ही खेली है। धोनी से अपनी पहली मुलाकात के बारे में उन्होंने बताया वह इस खिलाड़ी से देवधर ट्रॉफी में मिले थे। तब आरपी धोनी के बारे में जानने लगे थे और धोनी ने तब अपना नाम बनाना शुरू कर दिया था।

रैना के साथ खेले थे घरेलू क्रिकेट
उन्होंने बताया, 'फिर, हम बेंगलुरु में एक कैंप के दौरान मिले। लेकिन मैं उन्हें पहले से जानता था, क्योंकि यूपी और बिहार में बहुत सारे अनौपचारिक टूर्नामेंट हुआ करते थे और जब हम पहली बार ग्वालियर में मिले थे तो वह पहले से ही एक बड़ा नाम थे।'


Click it and Unblock the Notifications
