खूबसूरत लेडी के साथ विराट ने ली सेल्फी, वो अनुष्का तो नहीं...

मुंबई। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले खिलाड़ी हैं। अपने से जुड़ी बातों को ट्विटर पर शेयर करने वाले कोहली की एक सेल्फी इन दिनों लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी है।

इस सेल्फी में वो एक बहुत खूबसूरत लेडी के साथ दिख रहे हैं जो कि उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा तो नहीं हैं। विराट कोहली इस सेल्फी में बेहद ही थके हुए दिख रहे हैं जबकि वो सुंदर महिला उन्हें ही मुस्कुराते हुए निहार रही हैं।इससे पहले की आप कुछ ऐसा-वैसा सोचे और अपने अक्ल के घोड़े दौड़ायें, हम बता देते हैं कि वो लेडी कौन हैं?

दरसअल वो मशहूर फैशन डिजाइनर नंदिता माहतानी हैं, जिन्होंने विराट के लिए एक एड फिल्म में ड्रेस डिजाइन की है। ये फोटो उस एड शूट के दौरान की ही है, जिसके बारे में विराट ने ट्वीट पर लिखा है कि बहुत थक गया हूं, नंदिता को मेरे कपड़े अच्छे लग रहे हैं जो कि उसी ने बनाए हैं। आज काम का आखिरी दिन है और मैं इसे जल्दी से खत्म करना चाहता हूं।

नंदिता ने बहुत सारे एड फिल्म में फिल्मी दुनिया के कई जाने-माने अभिनेता-अभिनेत्रियों के कपड़े डिजाइन किये हैं। विराट की तो काफी एड फिल्म में नंदिता ही डिजाइनर होती हैं, वो कोहली की अच्छी दोस्त भी कही जाती हैं, जिनकी तारीफ वो अक्सर करते रहते हैं।

Story first published: Sunday, September 18, 2016, 7:56 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+