युवराज ने इस 'खास दोस्त' के साथ मनाया 37वां जन्मदिन, BCCI ने खास VIDEO से दी बधाई
नई दिल्ली। युवराज सिंह 12 नवंबर को अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवराज उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जिनके बारे में उनके प्रशंसक लगातार जानना चाहते हैं। युवराज का व्यक्तित्व उनको मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह भरपूर लोकप्रियता दिलाता है। युवराज को उनके जन्मदिन पर कई हस्तियों से शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुए। युवराज ने जन्मदिन अपनी पत्नी के हेजल के साथ मनाया। इस दौरान उनके साथ खास दोस्त जहीर खान भी मौजूद थे।
युवराज की बर्थडे पार्टी
युवराज सिंह की बर्थडे पार्टी की फोटो जहीर खान की पत्नी सागारिका घाटके ने शेयर की हैं। तस्वीरों में युवराज के साथ जहीर खान, हेजल और सागारिका के साथ उनके बाकी दोस्त भी नजर आ रहे हैं।
रमेश पवार को फिर कोच बनाने की कवायदें जारी, सचिन, लक्ष्मण और गांगुली का कोच चुनने से इंकार
कुछ दिनो पहले ही पूरे किए शादी के भी दो साल
हाल ही में यु्वी ने पंजाब की ओर से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में क्रिकेट के मैदान पर वापसी भी की थी। हालांकि यह वापसी ज्यादा धमाकेदार साबित नहीं हो सकी और युवराज तब भी चर्चा में आ गए जब उन्होंने खाता खोलने के लिए 28 गेंद ले ली और फिर बाद में केवल 24 रन ही बना पाए। अभी कुछ दिन पहले ही युवराज ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई थी।

रणजी ट्रॉफी से की थी वापसी
बता दें कि एक साल से भी ज्यादा समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहे युवराज ने हाल में पंजाब की ओर से मैच खेला। युवराज टीम में शुभम गिल की जगह खेल रहे है, जिनको न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम की ओर से चुना गया है। इससे पहले युवराज इंटरनेशनल क्रिकेट में जून 2017 में खेलते नजर आए थे। तब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेला था।
वापसी के लिए कंगारूओं ने कसी कमर, पर्थ में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा ऑस्ट्रेलिया
|
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 138 रनों की यादगार पारी
इस मौके पर बीसीसीआई ने भी ट्वीट करते हुए इस स्टार खिलाड़ी को धमाकेदार अंदाज में बधाई दी। बीसीसीआई ने युवराज की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 138 रनों की पारी की झलकियों का एक वीडियो शेयर किया। युवराज ने यह पारी राजकोट में खेली थी।
|
एक लीजेंड की निशानी..
इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी युवराज को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से आपने मैदान में और मैदान के बाहर की कठिनाईयों से अपने जीवन में निजात पाई, वह एक लीजेंड की निशानी है।
इसके अलावा उनको जन्मदिन की बधाई देने वाली हस्तियों में वीरेंद्र सहवाग, मो. कैफ, चेतेश्वप पुजारा जैसे लोग भी शामिल रहे-
Thrashed bowlers, thrashed disease, thrashed many setbacks in life. Wishing you times of ease, peace and love @YUVSTRONG12 . #HappyBirthdayYuvi pic.twitter.com/8elkUXZcrB
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 12, 2018
Life ke full mazzey lete raho ,
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 12, 2018
Sabke jeevan mein manoranjan failaate raho , Yuhin Yuvi#HappyBirthdayYuvi @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/1cfRfUuVCv
Happy birthday Yuvi! Wish you all the joy and happiness in the world! Cheers! @YUVSTRONG12
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) December 12, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
