For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : बढ़ गई हैं CSK की मुश्किलें, रन बरसाने वाला बल्लेबाज हुआ चोटिल

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-14 के दूसरे चरण के मैच 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं। सबसे पहले दर्शकों को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन इससे पहले धोनी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं, क्योंकि रन बरसाने वाला उनका बल्लेबाज चोटिल हो गया है। यह बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि ओपनिंग करने वाले फाॅफ डु प्लेसिस हैं, जो कैरेबियन प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आए। उन्होंने सेंट लूसिया के लिए अपना मैच नहीं खेला। टूर्नामेंट के दाैरान उनकी कमर में चोट आ गई थी, जिस कारण उन्हें मैच से बाहर कर दिया था। अब माना जा रहा है कि डु प्लेसिस आईपीएल सीजन 14 के दूसरे चरण के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं।

डु प्लेसिस को सीपीएल 2021 के सेमीफाइनल से पहले जांघ की मांसपेशियों में तनाव आया था। वह सेमीफाइनल से पहले हुए मैच में भी नहीं खेले थे। लगातार दो मैचों में उनके बाहर होने से माना जा रहा है कि चोट गंभीर हो सकती है।

यह भी पढ़ें- T20 : साउथ अफ्रीका ने लिया बदला, श्रीलंका का 3-0 से किया क्लीन स्वीप

अगर डु प्लेसिस का साथ सीएसके को नहीं मिलता है तो यह एक बड़ा झटका होगा, क्योंकि यह बल्लेबाज सीएसएके लिए लगातार रन बरसा रहा है। सीएसके 7 मैचों में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। सीएसके को यहां तक लाने के लिए डु प्लेसि का अहम रोल रहा, जो इस सीजन में अभी तक खेले 7 मैचों में 320 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रहा। आईपीएल 2020 में भी उन्होंने 13 मैचों में 449 रन बनाए थे। इसके अलावा सीपीएल में चोटिल होने से पहले डु प्लेसिस भी शानदार फॉर्म में दिखे थे। उन्होंने वहां शतक भी लगाया। इसके अलावा उन्होंने 2 शानदार अर्धशतक भी जड़े।

अगर सीएसके के लिए डु प्लेसिस कुछ मैच नहीं खेल पाते हैं तो यह देखने लायक रहेगा कि ऋतुराज गायकवाड़ के साथ काैन ओपनिंग करने उतरेगा। हालांकि उनके पास रॉबिन उथप्पा या अंबाती रायुडू के रूप में एक को चुनने का विकल्प है।

Story first published: Wednesday, September 15, 2021, 9:12 [IST]
Other articles published on Sep 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+