For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs KKR: जीत की दहलीज पर पहुंच के हारी चेन्नई, 10 रनों से जीती कोलकाता

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2020 CSK vs KKR Match Highlights: KKR bowlers Shines as Kolkata beat Chennai | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 21वां मैच आज अबुधाबी के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला गया, जहां पर टॉस जीतकर केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं सीएसके की टीम ने रनों का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन निश्चित अंतराल पर विकेट गंवाने के चलते वह आखिर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 157 रन ही बना सकी और 10 रनों से मैच हार गई।

167 रनों का पीछा करते हुए सीएसके की टीम ने शानदार शुरुआत की और पिछले मैच में अर्धशतक लगाने के बाद आज भी अपनी लय को जारी रखा और सीजन में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया।

और पढ़ें: CSK vs KKR: जडेजा के जबरदस्त कैच ने बताया क्यों हैं दुनिया ने नंबर 1 फील्डर

फाफ डुप्लेसिस ने 17 रन बनाये और शिवम मावी की गेंद पर आउट हो गये। जिसके बाद अंबति रायडु ने शेन वाटसन के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 69 रनों की साझेदारी की जहां पर शेन वाटसन ने 50 रनों की पारी खेली तो वहीं अंबति रायडु ने 30 रनों की पारी खेली। हालांकि 12वें और 13वें ओवर में लगातार 2 विकेट खोने के चलते केकेआर की टीम ने वापसी की।

और पढ़ें: बेन स्टोक्स ने बताया किसके कहने पर आईपीएल में की वापसी, राजस्थान के लिये हैं क्वारंटीन

इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने एमएस धोनी को बोल्ड कर मैच को अपनी ओर मोड़ लिया, वहीं आंद्रे रसेल ने सैम करन को आउट कर सीएसके की टीम को मुश्किल में डाल दिया। आखिरी 3 ओवर में सीएसके की टीम को जीत के लिये 18 गेंद में 39 रनों की दरकार थी लेकिन केदार जाधव के बल्ले से रन नहीं निकल पाने के चलते चेन्नई की टीम को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Wednesday, October 7, 2020, 23:45 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+