For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs KKR: राणा ने फिर ठोंका अर्धशतक, आखिरी 5 ओवर में बटोरे 66 रन, CSK को जीत के लिये 173 की दरकार

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 49वां मैच आज दुबई के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है, जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता के लिये आज के मैच में एक बार फिर उसके सलामी बल्लेबाज नितिश राणा संकटमोचक बनकर उतरे और सीएसके के खिलाफ खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। नितिश राणा की विस्फोटक पारी के दम पर कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बना लिये और चेन्नई को जीत के लिये 173 रनों का लक्ष्य दिया है।

केकेआर की टीम ने शानदार तरीके से आगाज करते हुए पावरप्ले के अंदर 48 रन बटोर लिये। सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल (26) ने महज 17 गेंद में 4 चौकों की मदद से नितिश राणा के साथ पहले विकेट के लिये 53 रनों की साझेदारी की। हालांकि कर्ण शर्मा ने उन्हें बोल्ड मारकर केकेआर को पहला झटका दिया।

और पढ़ें: CSK vs KKR: कोलकाता की बल्लेबाजी से परेशान हुए आकाश चोपड़ा, बोले- अपने लिये खोद रही गड्ढा

वहीं अगले ही ओवर में मिचेल सैंटनर ने सुनील नरेन (7) को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर दूसरी सफलता हासिल की। इस दौरान नितिश राणा ने दूसरे छोर को संभाले रखा और पहले रिंकू सिंह (11) और फिर कप्तान इयोन मोर्गन (15) के साथ पारी को तेजी से बढ़ाने का काम किया। राणा ने 61 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 87 रनों की पारी खेली।

लुंगी एंगिडी ने राणा को सैम करन के हाथों कैच कराया, जबकि इयोन मोर्गन को ऋतुराज गायकवाड़ ने कैच किया। पारी के अंत में दिनेश कार्तिक ने 10 गेंदों में 3 चौके लगाकर 21 रनों की पारी खेली और केकेआर की टीम को 172 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

और पढ़ें: केएल राहुल के चयन पर संजय मांजरेकर ने उठाये सवाल, दिग्गज खिलाड़ी ने लताड़ा, जानें क्या बोले

नितिश राणा और दिनेश कार्तिक ने आखिरी के ओवर्स में तेजी से रन बटोरते हुए डेथ ओवर्स में 66 रन बटोरने का काम किया। सीएसके के लिये एंगिडी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये, जबकि मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा और कर्ण शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल करने का काम किया।

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 21:30 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+