For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केएल राहुल के चयन पर संजय मांजरेकर ने उठाये सवाल, दिग्गज खिलाड़ी ने लताड़ा, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय टीम पहली बार सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रही है, जिसके लिये हाल ही में चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान किया। चयनकर्ताओं की ओर से घोषित की गई इस टीम में जहां चोटिल होने के चलते उपकप्तान रोहित शर्मा को टीम में नहीं चुना गया है तो वहीं सीमित ओवर्स प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे केएल राहुल की भी टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई है। चयनकर्ताओं के इस फैसले पर जहां कई फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्टस ने खुशी जताई है तो वहीं पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है।

संजय मांजरेकर ने केएल राहुल के सेलेक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि टेस्ट टीम में उनकी वापसी का मतलब है कि आप रणजी क्रिकेटर्स को हतोत्साहित कर रहे हैं। आपको आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर टेस्ट टीम का सेलेक्शन नहीं करना चाहिये।

वहीं संजय मांजरेकर की ओर से इस तरह की प्रतिक्रिया देने के बाद 1983 विश्व कप टीम के चैम्पियन खिलाड़ी क्रिस श्रीकांत ने उनकी आलोचना करते हुए लताड़ा है, उन्होंने संजय मांजरेकर की बातों को बकवास करार देते हुए साफ किया कि वो कभी भी मुंबई के क्रिकेटरों से आगे नहीं सोच पाते हैं।

और पढ़ें: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो चेन्नई-कोलकाता के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

अपने यूट्यब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आप संजय मांजरेकर की बातों को छोड़ दीजिये, उनके पास कोई और काम नहीं है। केएल राहुल के टेस्ट टीम में सेलेक्शन पर सवाल? संजय मांजरेकर किसी पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो मुझे नहीं लगता मैं उनसे सहमत हूं। आप सिर्फ विवाद पैदा करने के लिए सवाल खड़े नहीं कर सकते। केएल राहुल ने हर फॉर्मेट में रन बनाए हैं, आप उनका टेस्ट रिकॉर्ड देख सकते हैं। संजय मांजरेकर जो कह रहे हैं वो बकवास है, मैं उसे नहीं मानता।'

गौरतलब है कि संजय मांजरेकर ने केएल राहुल के टेस्ट प्रारूप में प्रदर्शन पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि वह 12 टेस्ट पारियों में कोई भी अर्धशतक नहीं लगा पाये हैं, जबकि आखिरी 27 टेस्ट पारियों में उनका औसत सिर्फ 22.23 का रहा है।

आपको बता दें कि केएल राहुल ने आखिरी बार वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें उनका प्रदर्शन फ्लॉप रहा था और इसी के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।

और पढ़ें: रवि शास्त्री ने की सूर्यकुमार की तारीफ तो छलका मनोज तिवारी का दर्द, जानें क्या बोले

केएल राहुल ने अपनी पिछली 5 टेस्ट सीरीज में महज 7.1 की औसत से रन बनाये हैं और इंग्लैंड में वो 29 की औसत से ही रन बना सके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका बल्लेबाजी औसत 18 का रहा है जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने 10.7 की औसत से रन बनाये हैं।

Story first published: Friday, October 30, 2020, 1:11 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+