Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK vs KKR: अबुधाबी में मोर्गन ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी कोलकाता, जानें कैसी है प्लेइंग 11

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में खेला जा रहा है जिसके 38वें मैच में दूसरे नंबर पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रंग में लौट चुकी कोलाकात नाइट राइडर्स के साथ हो रहा है। यूएई में खेले जा रहे इस चरण में दोनों टीमों ने अब तक खेले गये पहले दो मैचों में जीत हासिल की है। अबुधाबी के मैदान पर उतरने के बाद कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस में जीत हासिल कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मोर्गन का मानना है कि इस पिच पर दोपहर का मैच होने के चलते ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन यह पिच समय बीतने के साथ धीमी हो जायेगी।

वहीं केकेआर की टीम के लिये कप्तान इयोन मोर्गन ने पिछले दो मैचों में मिली लगातार जीत हासिल के बाद कोई बदलाव करने से इंकार किया है। इस अहम मुकाबले में सीएसके की टीम एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। धोनी ने टीम में ड्वेन ब्रावो की जगह सैम कर्रन को मौका दिया है। जब उनसे न खेलने के पीछे सवाल किया गया तो उन्होंने साफ किया है कि वो सीपीएल से जब आये थे तो थोड़ी सी चोट के साथ उतरे थे, ऐसे में हम उन्हें मैनेज करना चाहते हैं, जिसके चलते हमने उन्हें आराम दिया है।

और पढ़ें: DC vs RR: संजू सैमसन को लगा बड़ा झटका, हार के बाद BCCI ने ठोंका भारी जुर्माना, बैन का खतरा भी मंडराया

जहां सीएसके की टीम ने पहले मैच में मुंबई के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी कर जीत हासिल की तो वहीं पर आरसीबी के खिलाफ टीम ने शानदार प्रदर्शन कर एक मजबूत दावेदारी दिखाई। ऐसे में जब धोनी की टीम अबुधाबी के मैदान पर उतरेगी तो वो 16 अंक हासिल कर आईपीएल में क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बनना चाहेगी।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो पहले चरण में 7 में से 5 मैच गंवाने के बाद टीम ने दूसरे लेग की जबरदस्त शुरुआत की और दोनों ही मैचों में ताबड़तोड़ जीत हासिल की है। जहां आरसीबी के खिलाफ कोलकाता की टीम ने सिर्फ 10 ओवर्स में जीत को अपने नाम किया तो वहीं मुंबई के खिलाफ 15.1 ओवर्स में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ऐसे में केकेआर की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रख प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी।

और पढ़ें: DC vs RR: फॉर्म में होने के बावजूद क्यों नहीं खेले क्रिस मॉरिस-एविन लुईस, संगाकारा ने बताया कारण

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, सैम कर्रन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेज़लवुड

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (c), दिनेश कार्तिक (w), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा

Story first published: Sunday, September 26, 2021, 15:08 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+