For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs RCB: जडेजा ने की क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, एक ओवर में ठोंके 37 रन

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 19वां मैच वानखेड़े के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला गया जहां पर सीएसके की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीएसके की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया। हालांकि सीएसके की टीम शायद इस स्कोर तक कभी भी नहीं पहुंच पाती अगर रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में ऐतिहासिक बल्लेबाजी न की होती।

रविंद्र जडेजा ने हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर 37 रन बटोरने का काम किया और आईपीएल के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। साल 2011 में क्रिस गेल ने एक ओवर में 36 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था जिसमें एक नो बॉल भी शामिल थी और एक ओवर में कुल 37 रन आये थे। वहीं रविंद्र जडेजा ने भी हर्षल पटेल के खिलाफ यह कारनामा दोहराने का काम किया और 5 छक्के और एक चौका लगाकर 37 रन बटोरने का काम किया।

और पढ़ें: मोइन अली को लेकर केविन पीटरसन ने दिया बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं बन सकते इंग्लैंड की टीम का हिस्सा

रविंद्र जडेजा ने अपनी इस पारी के दौरान पहली 21 गेंदों में 26 रन बनाने का काम किया था और सिर्फ 4 चौके लगाये थे लेकिन अगली 7 गेंदों में उन्होंने 5 छक्के और 1 चौके की मदद से उनका यह स्कोर 28 गेंदों में नाबाद 62 रनों का हो गया। आईपीएल 2021 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में भी वह चौथे नंबर पर काबिज हो गये हैं, जहां पर उन्होंने 25 गेंदों में यह कारनामा करके दिखाया।

गौरतलब है कि 19वें ओवर तक आरसीबी की टीम ने शानदार गेंदबाजी की थी और सीएसके की टीम सिर्फ 154 रन ही बना पायी थी, लेकिन आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा ने सूरत बदलने का काम किया। हर्षल पटेल की पहली ही गेंद को जडेजा ने डीप मिड विकेट पर छक्का लगाने का काम किया। दूसरी गेंद पर हर्षल पटेल फिर लेंथ से भटके और जडेजा ने कोई गलती न करते हुए लगातार दूसरा छक्का लगाया।

और पढ़ें: T20 क्रिकेट में बाबर आजम ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली-फिंच का बड़ा रिकॉर्ड

हर्षल पटेल ने तीसरी गेंद हाई फुल टॉस फेंकी और वो नो बॉल हो गई। जडेजा ने इस नो बॉल को भी डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया और लगातार तीसरा छक्का जड़ने का काम किया। फ्री हिट पर हर्षल पटेल ने लेंथ शॉर्ट करने की कोशिश की और जडेजा ने फिर से एक छक्का लगाने का काम किया। लगातार 4 छक्के के बाद जडेजा ने 2 रन लिये और पांचवी गेंद पर एक बार फिर से डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर जडेजा ने स्क्वायर की दिशा में शॉट खेला जो बाउंड्री से हल्का पहले गिरा और 4 रन आये।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 17:45 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+