For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs RR: करो या मरो के मैच में धोनी ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 37वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। अबुधाबी में खेला जा रहा यह मैच दोनों टीमों के लिये किसी नॉकआउट गेम से कम नहीं है, क्योंकि आज के मैच में जो भी टीम हार का सामना करेगी वह इस साल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जायेगी। दोनों ही टीमों ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेल लिये हैं और सिर्फ 3 में ही जीत हासिल की है, जिसका मतलब है कि प्लेऑफ तक पहुंचने के लिये उसे बचे हुए पांचों मैच में जीत हासिल करनी जरूरी है।

इस बीच कप्तान धोनी ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। धोनी आज आईपीएल में अपना 200वां मैच खेल रहे हैं। सीएसके की टीम ने आज के मैच में 2 बदलाव करते हुए करन शर्मा को बाहर बिठाया है और उनकी जगह पीयूष चावला की वापसी हुई है, तो चोटिल ब्रावो की जगह जोश हेजलवुड की टीम में शामिल किया गया है।

और पढ़ें: जावेद मियांदाद ने दी धोनी को सलाह, बताया- कैसे बढ़ती उम्र में सुधारें बल्लेबाजी

वहीं राजस्थान की टीम आज के मैच में एक बदलाव किया है और जयदेव उनादकट की जगह अंकित राजपूत को टीम में शामिल किया गया है।

टॉस जीतने के बाद कप्तान धोनी ने कहा,'मुझे पता ही नहीं था कि यह मेरा 200वां मैच है अभी मोर्सन ने बताया तो पता लगा। पिछले मैच में भले थोड़ी ओस देखने को मिली लेकिन आज के मैच में उम्मीद करते हैं कि पिच और धीमा होगा।'

और पढ़ें: IPL 2020: जानें कौन है प्रवीण दुबे, अमित मिश्रा की जगह दिल्ली में हुए शामिल

वहीं राजस्थान के लिये स्मिथ ने कहा कि हमारे लिये चीजें एकदम साफ है, हर मैच में जीत हासिल करना है नहीं तो लीग से बाहर हो जायेंगे।

राजस्थान रॉयल्स: बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत।

चेन्नई सुपर किंग्स: सैम करन, फैफ डुप्लेसी, शेन वॉट्सन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, जोश हेजलवुड, पीयूष चावला, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 19:19 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+