For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जावेद मियांदाद ने दी धोनी को सलाह, बताया- कैसे बढ़ती उम्र में सुधारें बल्लेबाजी

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों आईपीएल का आयोजन यूएई में किया जा रहा है, जहां पर पिछले साल की उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिये यह साल वैसा नहीं रहा जिसके लिये यह टीम जानी जाती है। सीएसके की टीम ने इस साल अब तक 9 मैच खेले हैं और सिर्फ 3 मैचों में ही उसे जीत हासिल हुई है। वहीं अगस्त में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भी लगभग 13 महीने बाद इस लीग के जरिये मैदान पर वापसी की लेकिन फैन्स की उम्मीद के मुताबिक अब तक वह फॉर्म नहीं दिखा सके हैं।

और पढ़ें: RR vs CSK: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम, तो इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

धोनी की खराब फॉर्म और टीम में इस साल अच्छे बल्लेबाजों की कमी के चलते सीएसके की टीम लय नहीं पकड़ पाई है। इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने धोनी को सलाह दी है और बताया है कि कैसे वो बढ़ती उम्र में अपनी फॉर्म को ठीक कर सकते हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: जानें कौन है प्रवीण दुबे, अमित मिश्रा की जगह दिल्ली में हुए शामिल

धोनी को खुद से बात करने की जरूरत

धोनी को खुद से बात करने की जरूरत

जावेद मियांदाद ने अंग्रजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए बताया कि उनके मुताबिक धोनी लंबे समय से क्रिकेट की पिच से दूर रहने के चलते इस समय मैच खेल पाने के लिये फिट नहीं है। उनका मानना है कि धोनी की बल्लेबाजी में उनकी टाइमिंग और उनके रिफ्लेक्सेस असली प्रॉब्लम है। वो पूरी तरह से फिट नहीं है जिसके चलते उनकी टाइमिंग और रिफ्लेक्सेस धीमे हो गये हैं। उन्हें इस वक्त खुद से बात करने की जरूरत है।

बढ़ती उम्र में ऐसे सुधार सकते हैं बल्लेबाजी

बढ़ती उम्र में ऐसे सुधार सकते हैं बल्लेबाजी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अपनी बात रखते हुए खुद का उदाहरण दिया और कहा कि धोनी चाहें तो अपने दिमाग का इस्तेमाल कर के फॉर्म को सुधार सकते हैं, अगर वह ऐसा करते हैं तो उनकी बढ़ती उम्र भी उनके आड़े नहीं आयेगी।

मियांदाद ने धोनी को नेट्स पर एक्सरसाइज ड्रिल और बैटिंग प्रैक्टिस के अपने समय को बढ़ाने को सलाह दी है। उनका मानना है कि अगर धोनी अभी तक 20 सिट-अप्स कर रहे हैं तो इसे उन्हें 30 कर देने की जरूरत है। अगर वो पांच स्प्रिंट्स कर रहे हैं तो उसे 8 करने की दरकार है। अगर वो नेट्स पर एक घंटा बिता रहे हैं तो उन्हें दो घंटे बिताने चाहिए।

धोनी को हर हाल में चाहिये जीत

धोनी को हर हाल में चाहिये जीत

आपको बता दें जावेद मियांदाद ने लगभग 20 साल से ज्यादा वक्त तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का काम किया था और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तरह सबसे ज्यादा बार (6) विश्व कप खेलने का कारनामा किया है।

अबुधाबी के मैदान पर सोमवार को होने वाले मैच में धोनी की टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिये हर हाल में जीत की जदरकार है।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 18:42 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+