CSK vs SRH: डेविड वॉर्नर ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 23वां मैच दिल्ली के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया जिसमें हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 7 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे, हालांकि इसके बाद कप्तान डेविड वॉर्नर ने मनीष पांडे के साथ मिलकर पारी को संभालने का काम किया और दूसरे विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की। इस दौरान मनीष पांडे ने आईपीएल करियर का 20वां अर्धशतक लगाने का काम किया तो वहीं पर कप्तान डेविड वॉर्नर ने अरुण जेटली स्टेडियम के मैदान पर रिकॉर्डों की झड़ी लगाने का काम किया।

और पढ़ें: 'IPL में है सबसे खराब बायोबबल, हर वक्त कोरोना का खतरा', एडम जंपा ने बताया क्यों छोड़ा सीजन

डेविड वॉर्नर के लिये चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह पारी वैसी नहीं रही जिसके लिये वो जाने जाते हैं लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पारी में सुधार लाने का काम किया और फिरोजशाह कोटला के मैदान पर रिकॉर्डों की झड़ी लगाने का काम किया। आइये एक नजर डालें-

और पढ़ें: '10 में से 5 नंबर भी पंत की कप्तानी को न दूं', दिल्ली की हार पर भड़के सहवाग

T20 में 10 हजारी बने डेविड वॉर्नर

T20 में 10 हजारी बने डेविड वॉर्नर

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मैच में डेविड वॉर्नर ने 35 रन बनाते ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिये 4000 रन पूरे करने का काम किया और आईपीएल में हैदराबाद की टीम की ओर से यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बनें। वहीं डेविड वॉर्नर ने 40 रन पूरा करते ही टी20 में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया और 10 हजार रन पूरा करने का कारनामा किया। वह विश्व क्रिकेट में 10 हजार टी20 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं। इस फेहरिस्त में क्रिस गेल(13839 runs), कायरन पोलार्ड (10694 runs) और पाकिस्तान के शोएब मलिक (10488 runs) का नाम ही शामिल है।

वॉर्नर ने पूरा किया लगाया अर्धशतकों का अर्धशतक

वॉर्नर ने पूरा किया लगाया अर्धशतकों का अर्धशतक

इतना ही नहीं इस मैच में डेविड वॉर्नर ने आईपीएल इतिहास का 50वां अर्धशतक पूरा किया और 50 गेंदों में 3 चौके 2 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं 55 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलकर वह वापस पवेलियन लौटे। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल करियर के दौरान 50 अर्धशतक और 4 शतक लगाने का काम किया है लेकिन गेंदों के लिहाज से यह उनके आईपीएल करियर की सबसे धीमी पारी रही। इससे पहले वॉर्नर ने 49 गेंदों में अपना सबसे धीमा अर्धशतक लगाने का काम किया था।

वॉर्नर ने लगाया छक्कों का दोहरा शतक

वॉर्नर ने लगाया छक्कों का दोहरा शतक

आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में वॉर्नर के बाद शिखर धवन का नंबर आता है जिन्होंने अब तक 43 अर्धशतक लगाने का काम किया है। वहीं वॉर्नर ने अपनी सबसे धीमी पारी के दौरान भी 2 छक्के लगाने का काम किया जिसके चलते वह आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक लगाने वाले चौथे विदेशी खिलाड़ी बन गये हैं। उनसे पहले यह कारनामा क्रिस गेल (354), एबी डिविलियर्स (245), कायरन पोलार्ड (202) और डेविड वॉर्नर (201) का नाम शामिल है।

Story first published: Wednesday, April 28, 2021, 21:00 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+