For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs SRH: डेविड वॉर्नर ने बताया चेन्नई के खिलाफ कौन सी गलती पड़ी भारी, मिली हार

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 29वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जहां पर एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की टीम ने 20 रनों की जीत हासिल की और प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी को बरकरार रखा तो वहीं हैदराबाद की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले डेविड वॉर्नर की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में जीत की दहलीज पर पहुंचकर मैच को गंवा दिया था।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक बार फिर बल्लेबाजी में वॉर्नर की टीम लड़खड़ाती नजर आई और मैच को 20 रनों से हार गई। वहीं मैच के बाद कप्तान डेविड वॉर्नर ने टीम की हार के पीछे का कारण बताते हुए उस गलती का जिक्र किया जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: CSK vs SRH: जीत की राह पर लौटी चेन्नई, मैच के बाद जानें क्या बोले धोनी

कप्तान डेविड वार्नर ने हार का कारण बताते हुए कहा कि मैच के दौरान विकेट पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में थोड़ा धीमा हो गया था। हमारे लिये खराब यह रहा कि हम शुरू से ही लक्ष्य का पीछा करते हुए लय को हासिल नहीं कर सके। इन सबके अलावा टीम में अतिरिक्त बल्लेबाज को नहीं रखना हमारी सबसे बड़ी गलती थी। हालांकि क्रिकेट में ऐसा होता रहता है। आप हर मैच में जीत हासिल नहीं कर सकते।

गौरतलब है कि सीएसके की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम सिर्फ 147 रन ही बना सकी।

आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शुरुआत में ही अपने विकेट गंवा दिये, पारी के चौथे ही ओवर में डेविड वॉर्नर ने सैम करन की गेंद पर अपना विकेट खो दिया तो वहीं मनीष पांडे भी इसी ओवर में ब्रावो के हाथों रन आउट हुए। वहीं रविंद्र जडेजा ने जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर हैदराबाद की टीम पर दबाव बनाया।

और पढ़ें: CSK vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले फ्लेमिंग ने सीएसके को फटकारा, बोले- भूल जाओ प्लेऑफ

हालांकि केन विलियमसन ने 39 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेलकर टीम को मैच में बनाये रखा लेकिन करन शर्मा ने उनका विकेट लेकर हैदराबाद की टीम की बची उम्मीद को खत्म कर दिया। निर्धारित 20 ओवर्स में हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी।

Story first published: Thursday, October 15, 2020, 5:45 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+