CSK vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले फ्लेमिंग ने सीएसके को फटकारा, बोले- भूल जाओ प्लेऑफ

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला हाफ समाप्त हो चुका है और लीग मैचों में अब तक सभी टीमों ने अपने 7-7 मैच पूरे कर लिये हैं। पहले हाफ के खेल के बाद जहां डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग में सबसे ऊपर जगह बनाई हुई है तो वहीं उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स की हालत खराब है और वह प्वाइंटस टेबल में 7वें नंबर पर काबिज है।

सीएसके की टीम को अब तक खेले गये 7 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल हुई है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिये उसे अब बचे हुए 7 मैचों में से 6 में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। हालांकि टीम के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा कर पाना मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं आईपीएल के दूसरे हाफ की शुरुआत सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ शारजाह में खेले जाने वाले मैच के साथ होगी।

और पढ़ें: RCB vs KKR: आरसीबी की गेंदबाजी के सामने कोलकाता की बल्लेबाजी पस्त, 82 रनों से जीता मैच

सीएसके की टीम के अब तक के प्रदर्शन से हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी काफी निराश हैं और इसी को देखते हुए उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम में बड़े बदलाव के संकेत भी दिये हैं।

आरसीबी के खिलाफ शनिवार को मिली हार के बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम की बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अगर टीम का प्रदर्शन इसी तरह का लचर बना रहा तो प्लेऑफ में पहुंचने की बात को भूल जाना चाहिये।

मैच से पहले सीएसके की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज में फ्लेमिंग ने मैच कहा, 'अगर टीम को अपने दो टॉप ऑर्डर विदेशी खिलाड़ियों से अच्छी शुरुआत नहीं मिल पा रही है तो मतलब है कि स्थिति काफी खराब है, इसलिये हम मध्यक्रम को और मजबूत करने और बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान दे रहे हैं।'

और पढ़ें: सुनील नरेन विवाद पर BCCI ट्रेजरर का बड़ा बयान, कहा- वक्त आ गया है क्रिकेट में AI का हो इस्तेमाल

इस दौरान जब फ्लेमिंग से पूछा गया कि क्या यह सीजन उनके कार्यकाल का सबसे मुश्किल सीजन है और प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर उनकी टीम से क्या उम्मीद है तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कोई भी टीम अगर ऐसा प्रदर्शन करना जारी रखती है तो भूल जाइये कि आप कभी प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं। हालांकि हमारी टीम के ज्यादातर खिलाड़ी सीनियर हैं और परिस्थितियां भी चेन्नई के मुकाबले काफी अलग हैं।

उन्होंने कहा,' यहां पर स्पिनर्स अलग भूमिका निभा रहे हैं लेकिन चेन्नई के मुकाबले यहां पर वो प्रदर्शन नहीं आ रहा जिसके हम आदी हैं। हम कॉम्पिटीशन को बढ़ाने और अपने खेलने के तरीके को बदलने के तरीके ढूंढ रहे हैं, बशर्ते हमें टीम में ज्यादा बदलाव न करना पड़े। हालांकि हमें अगले मैच में जीत का रास्ता खोजने के लिये बदलाव करना पड़ेगा।'

Story first published: Monday, October 12, 2020, 23:49 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+