RCB vs KKR: आरसीबी की गेंदबाजी के सामने कोलकाता की बल्लेबाजी पस्त, 82 रनों से जीता मैच

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 28वां मैच आज शारजाह के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जहां पर आरसीबी के लिये कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और एबी डिविलियर्स की 33 गेंद में 77 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर्स में 194 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं रनों का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम आज बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते हुए निर्धिरित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 112 रन ही बना सकी और कोलकाता की टीम 82 रनों से मैच को हार गई।

इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। हालांकि अंकतालिका में पहले 3 नंबर पर काबिज टीमों के 10 प्वाइंटस है लेकिन नेट रन रेट के चलते मुंबई की टीम टॉप पर, दिल्ली की टीम दूसरे और आरसीबी की टीम तीसरे नंबर पर काबिज हैं। आरसीबी के लिये एबी डिविलियर्स के अलावा सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने 47, देवदत्त पाड्डिकल ने 32 और कप्तान विराट कोहली ने 33 रनों की नाबाद पारी खेली।

और पढ़ें: RCB vs KKR: शारजाह में आया डिविलियर्स का तूफान, 8 छक्के, 14 चौके लगाकर बनाये 194 रन

वहीं केकेआर की टीम ने रनों का पीछा करते हुए संभली शुरुआत की लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों से पार नहीं पा सके। केकेआर की टीम ने महज 23 रन के स्कोर पर टॉम बैंटन (8) के रूप में अपना पहला विकेट खोया जिन्हें नवदीप सैनी ने बोल्ड किया। वहीं वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल ने अपनी गेंदबाजी के दौरान आरसीबी का दबदबा बनाया और अपनी टीम को जीत दिलाई।

आरसीबी के लिये इन गेंदबाजों ने मध्यक्रम में शानदार गेंदबाजी की और 8 ओवर्स में सिर्फ 32 रन दिये और 3 अहम विकेट हासिल किये। आरसीबी के लिये इस जोड़ी ने नितिश राणा (9), दिनेश कार्तिक (1) और इयोन मोर्गन (8) का विकेट चटकाया। इस दौरान शुबमन गिल (34) भी इनकी गेंदबाजी के दबाव का शिकार बने और रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

और पढ़ें: RCB vs KKR: शारजाह में आया डिविलियर्स का तूफान, 8 छक्के, 14 चौके लगाकर बनाये 194 रन

वहीं आरसीबी के लिये मोहम्मद सिराज ने भी कमाल की गेंदबाजी की और 3 ओवर में 24 रन देकर राहुल त्रिपाठी का विकेट हासिल किया, जबकि इसरु उडाना ने केकेआर की वापसी कराने का दम रखने वाले आंद्रे रसेल का विकेट हासिल कर अपनी टीम की जीत पक्की कर ली। क्रिस मॉरिस ने भी 2 विकेट हासिल किये।

Story first published: Monday, October 12, 2020, 23:14 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+