जब मैदान पर प्यासे पापा धोनी के लिए पानी लेकर आई क्यूट जीवा, वीडियो वायरल

मुंबई। रविवार रात के खेले गए चैरिटी फुटबॉल मैच में भारतीय क्रिकेटर्स की टीम 'ऑल हर्ट एफसी' ने बॉलीवुड स्टार्स की टीम 'ऑल स्टार्स एफसी' को बुरी तरह से हराया। क्रिकेटर्स की टीम का नेतृत्व विराट कोहली ने किया तो वहीं रणबीर कपूर के हाथों में बॉलीवुड स्टार्स टीम की कमान थी। कोहली की विराट सेना का जलवा यहां भी बरकरार रहा और उनकी विराट सेना ने रणबीर कपूर की टीम को 7-3 से पराजित किया। इस मैच के हीरो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे, जिन्होंने इस मैच में तीन गोल करके हर किसी का दिल जीत लिया। मैदान पर लोग माही-माही चिल्ला रहे थे कि तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को भाव-विभोर कर दिया।

दरअसल जैसे ही मैच खत्म हुआ, धोनी की डार्लिंग गर्ल बेबी जीवा जल्दी से अपने पापा के पास पहुंची पानी पिलाने के लिए। उसके नन्हें और कोमल हाथों में पानी की बोतल थी। धोनी भी मैच के बाद प्यासे थे, वह पानी पीना चाह रहे थे। जीवा को भी समझ में आ गया कि उसके पापा क्या चाहते हैं और इसलिए वो अपने नन्हें कदमों से अपने पापा के पास बोतल लेकर दौड़ पड़ी। दोनों के इस क्यूट मूवेंट का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

दोनों टीमें कुछ इस प्रकार थीं:

  • ऑल हर्ट्स एफसी: विराट कोहली, एमएस धोनी, शिखर धवन, रोहन बोपन्‍ना, उमेश यादव, केएल राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, भुवनेश्‍वर कुमार, श्रेयस अय्यर, यजुवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह, एस बद्रीनाथ, श्रीजेत पवन नेगी, दिग्विजय रावत, अनूप श्रीधर, अनिरुद्ध श्रीकांत, मंगलदास।
  • ऑल स्‍टार्स एफसी: अभिषेक बच्‍चन, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा, लिएंडर पेस, आदित्‍य रॉय कपूर, शूजित सरकार, अर्जुन कपूर, डिनो मौर्या, कार्तिक आर्यन, अरमान जैन, शब्‍बीर अहलूवालिया, निशांत मेहरा, सचिन जोशी, जिम सार्भ, विवियन डीसेना, करन वीर मेहरा, आदर जैन, विक्रम थापा, रोहन श्रेष्‍ठा, हरप्रीत बावेजा, शशांक खैतान।
  • Read Also: फुटबॉल में भी धोनी का जलवा, बैकहम स्टाइल में मारा गोल, लूट ली महफिल, बने 'मैन ऑफ द मैच'

Story first published: Monday, October 16, 2017, 15:01 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+