युवराज के मुरीद हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन, बताया रीयल चैम्पियन
मुंबई। कटक वनडे में जिस तरह से क्रिकेटर युवराज सिंह ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए, उसे देखकर उनके चाहने वालों को उनसे एक बार फिर से मोहब्बत हो गई है। लोग उनकी शान में कसीदे पढ़ रहे हैं, आम से लेकर खास तक...बस सबलोग यही कह रहे हैं कि युवराज सिंह इज बैक।
शहंशाह अमिताभ बच्चन ने युवराज को कहा 'चैम्पियन'
इस क्रम में हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी युवी की तारीफ करते हुए उन्हें उन्हें 'चैम्पियन' करार दिया है। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि भारत ने इंग्लैंड को हराया। युवराज, आप असाधारण, चैम्पियन की तरह खेले ।
खास बातें
- युवराज ने ताबड़तोड़ खेलते हुए अपने 100 रनों में 98 बॉल पर पूरे किए।
- युवराज ने करीब 6 साल बाद वनडे में सेन्चुरी लगाई है।
- इससे पहले उन्होंने मार्च 2011 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ चेन्नई में सेन्चुरी लगाई थी।
- शतक के साथ ही युवराज सिंह के वनडे मैचों में 150 सिक्स भी पूरे हो गए।
- युवराज के करियर का 14वां शतक है और सवार्धिक स्कोर( 150) है।
- इस शानदार शतक के चलते युवी ने अपने भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी पीछे कर दिया है।
- अव वो एकदिवसीय मैचों मे इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।
- युवराज ने अंग्रेजों के खिलाफ कुल 1478 रन बनाए हैं।
- जबकि सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ 1455 रन बनाए थे।
Must Read:कटक वनडे में आतिशी पारी खेलने वाले युवी के लिए क्या बोले डैडी योगराज सिंह?
T 2508 - INDIA thrash the British .. !! Yuvraj, it is the champion that disproves with his proof .. you were an exceptional Champion today pic.twitter.com/DH3f7oWFgp
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 19, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
