For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी-युवराज की आतिशी पारी देख..किस रईस ने कहा-शेरों का जमाना होता है?

शाहरूख खान ने अपने ट्विटर वाल पर लिखा कि बहुत अच्छा... धोनी और युवराज की पारी देखकर अच्छा लगा... सचमुच शेरों का जमाना होता है...

मुंबई। कटक वनडे में टीम इंडिया के धुरंघर बल्लेबाज युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी नया इतिहास रचने उतरे थे। किसी को उम्मीद नहीं थी कि 25 रनों पर तीन विकेट खो देने वाला भारत आज यहां सफलता की नई कहानी लिखने वाला है।

युवराज ने ठोंका शतक, माही ने जीता दिल

धोनी-युवी ने ना केवल टीम इंडिया को संकट से उबारा बल्कि टीम की जीत में अहम रोल निभाया। युवराज सिंह ने 150 रनों की शतकीय आतिशी पारी खेली तो वहीं धोनी ने कप्तानी छोड़ने के बाद पहली वनडे सेंचुरी लगाकर पुराने माही को जिंदा कर दिया। धोनी ने 134 रन बनाए, धोनी-युवी की जोड़ी चौथे विकेट के लिए सबसे ज्‍यादा रन जोड़ने वालों की लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

सबसे ज्‍यादा शतकीय साझेदारियां करने वालों की सूची में भी पांचवें नंबर पर

यही नहीं यह जोड़ी भारत के लिए सबसे ज्‍यादा शतकीय साझेदारियां करने वालों की सूची में भी पांचवें नंबर पर आ गई है। दोनों की इस पारी के बाद ये ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे, लोगों दोनों की तारीफ करते थक नहीं रहे थे, हर किसी ने अपने अंदाज में दोनों को बधाई दी लेकिन सबसे दिलचस्प ट्वीट बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने किया।

दिन और रात लोगों का होता है....शेरों का जमाना होता है

उन्होंने अपने ट्विटर वाल पर लिखा कि बहुत अच्छा... धोनी और युवराज की पारी देखकर अच्छा लगा... सचमुच शेरों का जमाना होता है.....आपको बता दें कि यह डायलॉग शाहरूख की आने वाली फिल्म 'रईस' का है.... पूरा डायलाग है....दिन और रात लोगों का होता है....शेरों का जमाना होता है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। यह भी पढ़ें: युवराज की पुराने नोट से की थी तुलना, अब वीरेंद्र सहवाग ने दिया खरा जवाब

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+