VIDEO: स्टेडियम में चल रहा था मैच और बाहर भिड़ गए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रशंसक

लीड्स। इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी विश्व कप 2019 के 36वें मैच में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। ये मैच पाकिस्तान के लिए ये 'करो या मरो' जैसा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में एंट्री के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। दूसरी ओर अफगानिस्तान के लिए खोने के लिए ज्यादा कुछ नहीं हैं। फिलहाल इस मैच का नतीजा चाहे जो भी होगा लेकिन मैच के दौरान ही स्टेडियम के बाहर दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसक आपस में भिड़ गए। मुकाबले के दौरान ही दोनों देशों के फैंस के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान हालात ऐसे हो गए कि हेडिंग्ले मैदान के सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ गया।

'जस्टिस फॉर बलूचिस्तान' वाला बैनर देख हुआ विवाद

'जस्टिस फॉर बलूचिस्तान' वाला बैनर देख हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, पूरा हंगामा उस समय बढ़ा जब शनिवार को लीड्स के मैदान में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला चल रहा था। मैच के दौरान ही स्टेडियम के बाहर दोनों देशों के फैन्स के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा कि ये झड़प उस समय हुई जब मैच के दौरान ही अचानक बलूचिस्तान का मुद्दा उठा। हुआ ये कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का समर्थन करने आए लोग मैदान के आस-पास अनाधिकृत तरीके से उड़ान भर रहे उस विमान को देखकर नाराज हो गए, जिस पर 'जस्टिस फॉर बलूचिस्तान' वाला बैनर लगा था।

इसे भी पढ़ें:- विश्व कप में विराट ने हासिल की ये ऐतिहासिक उपलब्धि, जो कोई कप्तान नहीं कर पाया

आपस में भिड़ गए दोनों देशों के प्रशंसक

आपस में भिड़ गए दोनों देशों के प्रशंसक

अनाधिकृत प्लेन में बलूचिस्तान से जुड़ा बैनर देखने के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के समर्थक आपस में भिड़ गए। यही नहीं हालात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। स्थिति को बिगड़ता देख लीड्स क्रिकेट मैदान के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे, उन्होंने तुरंत ही मामले को शांत कराया। हालांकि दोनों देशों के फैंस के बीच हुई भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल लीड्स की पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

फैन्स में झड़प, स्टेडियम के सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच-बचाव

बताया जा रहा कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान के मैच के दौरान इंग्लैंड में बलूचिस्तान की आजादी के नारे लगे हैं। इससे पहले भी मैदान के बाद कुछ पोस्टर देखकर पाकिस्तानी समर्थक भड़क गए थे। दरअसल, पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में लंबे समय से आजादी की मांग उठती रही है। साथ ही बलूचिस्तान के लोगों ने पाकिस्तानी सेना पर बलूच नागरिकों पर अत्याचार के आरोप लगाए हैं और उसके खिलाफ कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाने की कोशिश करते रहे हैं। इस बार विश्व कप के दौरान मैच में ये मुद्दा गरमाया है।

Story first published: Saturday, June 29, 2019, 19:37 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+